मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 सितंबर 2026

आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर बेकाबू ट्रक ने कांवडियों को रौंदा: 7 भक्तों की मौत, हरिद्वार से से जल लेकर जा रहे थे ग्वालियर

हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर एक ट्रक की चपेट में आने से 7 कांवडियों की मृत्यु हुई। आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खाना खाने के दौरान ट्रक ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर के कांवड़ियों…

आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर बेकाबू ट्रक ने कांवडियों को रौंदा: 7 भक्तों की मौत, हरिद्वार से से जल लेकर जा रहे थे ग्वालियर
आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर बेकाबू ट्रक ने कांवडियों को रौंदा: 7 भक्तों की मौत, हरिद्वार से से जल लेकर जा रहे थे ग्वालियर | फ़ोटो: TVL News

हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर एक ट्रक की चपेट में आने से 7 कांवडियों की मृत्यु हुई। आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खाना खाने के दौरान ट्रक ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर के कांवड़ियों के जत्थे को कुचल दिया है, इस हादसे में 7 कांवड़ियों की मौत हो गई हैं। एक स्थिति नाजुक हैं। ये सभी हरिद्वार से गंगाजल लेकर मध्य प्रदेश के ग्वालियर जा रहे थे। इस हादसे में मरने वाले कांवड़ियों की पुलिस ने पहचान कर ली है।



यह हादसा आगरा-अलीगढ मार्ग पर चंदपा बोर्डर के पास स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल के पास शुक्रवार /शनिवार रात करीब 2:00 बजे हुआ है| अलीगढ मार्ग पर चंदपा बोर्डर के पास अज्ञात वाहन चालक द्वारा हरिद्वार से जल लेकर ग्वालियर जा रहे कावड़ियों को कुचल दिया जिसमे 6 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया|



पुलिस के अनुसार कुल 8 कावंड़िए इस दुर्घटना की चपेट में आए थे। जिनमें 7 भक्तों की मौत हो गई|  फिलहाल एक का इलाज चल रहा है। पुलिस द्वारा शवों के पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भिजवाया गया । डीएम रमेश रंजन ने सभी मृतक कांवड़ियों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।



एक कांवडिया ने बताया, "हम ढाबे पर खाना खा रहे थे तब एक ट्रक चालक ने ट्रक चढ़ा दिया। दुर्घटना में 7-8 लोग घायल हुए हैं और 4-5 लोगों की मृत्यु हुई है। यह लोग ग्वालियर जा रहे थे।"



आगरा ज़ोन अपर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने बताया,''कांवडियों का एक जत्था हरिद्वार से ग्वालियर वापस जा रहा था। दुर्घटना में 7 कांवडियों की मृत्यु हुई है और एक की स्थिति नाजुक है। मामले में कार्रवाई की जा रही है। वाहन के बारे में जानकारी मिली है और बहुत जल्द आरोपी पकड़ा जाएगा|



सभी लोग ग्वालियर के थाना उटीला क्षेत्र के बाहजी खुर्द के रहने वाले हैं | मृतकों में नरेश पाल (40) पुत्र रामनाथ, रनवीर सिंह जाटव (25) पुत्र अमर सिंह, जबर सिंह जाटव (20) पुत्र सुल्तान सिंह, मनोज कुमार पाल ( 30) पुत्र मोहन सिंह,  रमेश पाल ( 40) पुत्र नाथूराम, विकास शर्मा (22) पुत्र प्रभुदयाल| एक और कावंडिए की मौत हुई है,  जिसकी पहचान नहीं की जा सकी है|



एक-एक लाख रुपये मुआवजे का ऐलान 

डिप्टी कलेक्टर कार्यालय ने बताया,''उत्तर प्रदेश के हाथरस ज़िले में एक ट्रक की चपेट में आने से मारे गए मध्य प्रदेश के ग्वालियर के 6 कांवड़ियों को एक-एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई|



Image




मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने जनपद हाथरस में सड़क हादसे में हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री  ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।



हादसे पर दुख जताते हुए कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने  कहा," हरिद्वार से गंगाजल लेकर ग्वालियर जा रहे कांवड़ यात्रियों के साथ हाथरस में हुआ सड़क हादसा बेहद दुखद है।  भोलेनाथ दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें। उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं।  घायल श्रद्धालु के सकुशल होने की कामना करती हूं।



‘‘मित्रों के लिए तारे तक तोड़ कर लाएंगे, मगर जनता को कौड़ी-कौड़ी के लिए तरसाएंगे”: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर वार



उत्तराखंड में भी दो की हुई मौत

उत्तराखंड में हरिद्वार हाईवे पर गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया और घटना में दो कांवड़ियों की मौत हो गई| दो लोगों की स्कूटी आपस में टकरा गई, जिसमें सहारनपुर और गाजियाबाद में रहने वाले दो कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि इस घटना में तीन लोग घायल हो गए| जानकारी के मुताबिक एक स्कूटी पर तीन और दूसरी पर दो कांवड़ियां सवार थे| पुलिस ने घायलों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं, मृतक कांवड़ियों के परिजनों को जब हादसे की सूचना मिली तो घर में कोहराम मच गया और परिवार के लोग हरिद्वार पहुंचे|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।