मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला: करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर से 20 करोड़ मिलने के बाद कैबिनेट मंत्री मंत्री पार्थ चटर्जी गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेश करेगा ईडी

कोलकाता: पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग और पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड में भर्ती घोटाला: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को कोलकाता में उनके आव…

बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला: करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर से 20 करोड़ मिलने के बाद कैबिनेट मंत्री मंत्री पार्थ चटर्जी गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेश करेगा ईडी
बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला: करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर से 20 करोड़ मिलने के बाद कैबिनेट मंत्री मंत्री पार्थ चटर्जी गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेश करेगा ईडी | फ़ोटो: TVL News

कोलकाता: पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग और पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड में भर्ती घोटाला: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को कोलकाता में उनके आवास से गिरफ्तार किया। पश्चिम बंगाल कैबिनेट मंत्री और राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। ED ने आज पार्थ चटर्जी को SSC भर्ती घोटाले के सिलसिले में उनके आवास पर कई घंटों की तलाशी के बाद गिरफ्तार किया।



गिरफ्तारी कैबिनेट मंत्री पार्थ चटर्जी के एक करीबी सहयोगी से 20 करोड़ रुपए बरामद किए जाने के एक दिन बाद हुई है| नकदी की बरामदगी के बाद रात भर तृणमूल नेता से पूछताछ की गई| यह पता चला है कि पूछताछ के दौरान पार्थ चटर्जी ने जांचकर्ताओं के साथ सहयोग नहीं किया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया|



ED की टीम आज सुबह पार्थ चटर्जी के कोलकाता स्थित आवास पर पहुंची। पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (SSC) भर्ती घोटाले के सिलसिले में पार्थ चटर्जी से पूछताछ की है। ED ने कई घंटों की तलाशी के बाद चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया|




पश्चिम बंगाल के BJP नेता दिलीप घोष ने कहा जो खुलासा हुआ है वो सामान्य है...21 करोड़ रुपए कुछ भी नहीं है इस दौरान बरामद दस्तावेज की और जांच होनी चाहिए और दस्तावेज़ में शामिल नाम की भी जांच होनी चाहिए। ऐसे ही उनके कितने नेताओं ने करोड़ों रुपए छुपा के रखे हैं अब ED के सक्रिय होने पर सब सामने आएगा|



प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को पार्थ चटर्जी के एक सहयोगी के घर से 20 करोड़ रुपए नकद बरामद किए| प्रवर्तन निदेशालय ने तलाशी के दौरान अर्पिता मुखर्जी के आवासीय परिसर से करीब 20 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की है। अर्पिता मुखर्जी पार्थ चटर्जी (पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री) की करीबी सहयोगी हैं।


अर्पिता मुखर्जी के घर से मिला 20 करोड़ नकद


जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा, "उक्त राशि कथित एसएससी घोटाले से हुइ आय होने का संदेह है| चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के परिसर से 20 से अधिक मोबाइल फोन बरामद किए गए| चटर्जी के अलावा, ईडी ने शिक्षा राज्य मंत्री परेश सी अधिकारी, विधायक माणिक भट्टाचार्य और अन्य पर भी छापे मारे|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।