मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

हिमाचल में भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही: 22 लोगों की मौत..6 लापता, रेल पुल बहा; अलर्ट जारी

शिमला: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर, सिरमौर और मंडी जिलों में भारी बारिश ने कहर बरपा रखा है| प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 22 लोगों की मौत हो गई| 12 लोग घायल और 6 लोग लापता हैं| कांगड़ा ज…

हिमाचल में भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही: 22 लोगों की मौत..6 लापता, रेल पुल बहा; अलर्ट जारी
हिमाचल में भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही: 22 लोगों की मौत..6 लापता, रेल पुल बहा; अलर्ट जारी | फ़ोटो: TVL News

शिमला:  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर, सिरमौर और मंडी जिलों में भारी बारिश ने कहर बरपा रखा है|  प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 22 लोगों की मौत हो गई| 12 लोग घायल और 6 लोग लापता हैं|  कांगड़ा जिले में चक्की पुल आज ढह गया। वहीँ, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हिमाचल में हुए प्राकृतिक आपदा पर दुःख जताते हुए कहा -"मैं घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने और मृतकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं एवं शोक-संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं।"



मंडी जिले में भारी बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव हो गया है| वहीं शिमला जिले में भी हालात खराब हैं| शोघी और तारा देवी के बीच सोनू बांग्ला में भूस्खलन हुआ है| शिमला-कालका के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-5 अवरुद्ध है| पत्थर अभी भी सक्रिय रूप से गिर रहे हैं| शोघी मेहली बाईपास से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है|



कांगड़ा, मंडी और चंबा जिले में कुदरत का कहर सबसे ज्यादा बरपा। मंडी में 14, चंबा के भटियात में 3 और कांगड़ा व शिमला जिले में 2-2 लोगों की मौत हो गई। एक 9 साल की एक बच्ची भी है, जिसकी कांगड़ा के शाहपुर में मकान गिरने से जान चली गई। भारी बारिश के बाद चक्की खड्‌ड पर बने कांगड़ा को पंजाब के पठानकोट से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे के पुल को रातभर के लिए बंद कर दिया गया। 



मंडी ज़िला कलेक्टर अरिंधम चौधरी ने कहा,' सांगली में रात में बादल फटने की खबर आई थी और वहां पहुंचने से पहले ही हमें कमांड में भूस्खलन की सूचना मिली थी। लोक निर्माण विभाग (PWD) से बात कर वहां की रोड खुलवाई जा रही है। हमने NDRF की टीम भी भेजी है|



अरिंधम चौधरी ने कहा,''मंडी के कई इलाकों में बारिश की वजह से रात 1:30 बजे से कई लोगों के कॉल आए जिसमें लोग मलबा गिरने, रोड बंद होने और भूस्खलन की शिकायत कर रहे थे। हमने रात में ही पुलिस और NDRF की टीमों से जानकारी साझा की थी। हमारा प्राथमिक प्रयास लोगों को बचाने का होगा|



 ADM कांगड़ा रोहित राठौर का कहना है कि कांगड़ा जिले में चक्की पुल आज ढह गया।



उत्तर रेलवे ने कहा,'' हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में चक्की नदी पर अचानक आई बाढ़ से क्षतिग्रस्त रेलवे पुल आज सुबह ढह गया। नदी का पानी अभी कम नहीं हुआ है|



हिमाचल प्रदेश राज्य मौसम विभाग के उपनिदेशक बुई लाल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में अधिकांश जगहों में बारिश हुई और जिला कांगड़ा में 340.6, धर्मशाला में 333, मंडी में 210 मिमी वर्षा हुई है जो कि अत्यधिक वर्षा है। अगले 5 दिनों में प्रदेश में वर्षा हो सकती है|आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और 21, 22 और 24 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है|




कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ‘हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन, बादल फटने और बाढ़ की वजह से भारी तबाही हुई है, हिमाचल के अलग-अलग हिस्सों से आ रही हादसों की ख़बरें बेहद दुःखद है। मेरी सरकार से अपील है पीड़ितों तक जल्द से जल्द हर संभव सहायता पहुंचाने का प्रयास करें। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने और मृतकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं एवं शोक-संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।