शिमला: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराहन में पच्छाद मंडल से मुलाकात की। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए जे.पी. नड्डा ने कहा, "विकास का दूसरा नाम भाजपा है। लोगों की तकदीर बदले, तस्वीर बदले, परिस्थिति बदले, ये भाजपा का लक्ष्य है।"
जे.पी. नड्डा (BJP) ने कहा,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अमृत काल में देश को विकसित बनाने का तय किया है। देश को विकसित देश बनाना है तो हिमाचल प्रदेश को विकसित हिमाचल बनाना है। हमारे लोग, हमारे नेता, हमारी पार्टी और हमारे विधायक ही इसको पूरा करेंगे|
जयराम ठाकुर ने कहा,''देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में है। जहां देश मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। वर्षों के बाद देश को एक मजबूत नेतृत्व मिला है जिसके कारण भारत की पहचान विश्व की मानचित्र पर अलग तरह की हुई है|