मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 सितंबर 2026

ऑस्कर में क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने के लिए अभिनेता विल स्मिथ ने अकादमी से दिया इस्तीफा

लॉस एंजिलिस: विल स्मिथ ने ऑस्कर में क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने के लिए अकादमी (हॉलीवुड की एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज) से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि,'' इस साल के ऑस्कर समारोह में…

ऑस्कर में क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने के लिए अभिनेता विल स्मिथ ने अकादमी से दिया इस्तीफा
ऑस्कर में क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने के लिए अभिनेता विल स्मिथ ने अकादमी से दिया इस्तीफा | फ़ोटो: TVL News

लॉस एंजिलिस:  विल स्मिथ ने ऑस्कर में क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने के लिए अकादमी (हॉलीवुड की एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज) से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने  कहा कि,'' इस साल के ऑस्कर समारोह में मंच पर क्रिस रॉक को थप्पड़ मारना "चौंकाने वाला, दर्दनाक और अक्षम्य" था।



विल स्मिथ ने एक बयान में कहा, "जिन लोगों को मैंने चोट पहुंचाई है, उनकी सूची लंबी है और इसमें क्रिस, उनका परिवार, मेरे कई प्यारे दोस्त, प्रियजन और वैश्विक दर्शक शामिल हैं।



स्मिथ ने एक बयान में कहा, "मैंने अकादमी के विश्वास के साथ विश्वासघात किया है। मैंने अन्य नामांकित व्यक्तियों और विजेताओं को उनके असाधारण काम के लिए जश्न मनाने और जश्न मनाने के अवसर से वंचित कर दिया। मैं दुखी हूं।"उन्होंने कहा, "इसलिए, मैं एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज में सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं, और बोर्ड को जो भी उचित लगेगा, उसे स्वीकार करूंगा।"


https://www.thevirallines.net/entertainment-news-hollywood-ariana-debose-wins-oscar-for-best-supporting-actress-for-west-side-story


पिछले रविवार 27 मार्च, 2022 को ऑस्कर समारोह में, जब रॉक ने स्मिथ की पत्नी के बारे में मजाक किया, तो स्मिथ ने मंच पर पहुंचे, फिर रॉक को थप्पड़ मार दिया।दरअसल, मामला यह था कि ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान स्टेज पर आए प्रेजेंटर अमेरिकन क??मेडियन क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की पत्नी एक्ट्रेस-सिंगर जाडा पिंकेट स्मिथ के गंजेपन को लेकर मजाक किया था।  



विल को अपनी पत्नी को लेकर क्रिस का यह मजाक पसंद नहीं आया था। जिसके बाद विल अपनी सीट से उठकर स्टेज पर गए और सबके सामने उन्होंने क्रिस को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना के बाद क्रिस शॉक रह गए। उनके साथ-साथ वहां पर मौजूद बाकी सब लोग भी दंग रह गए



उसके बाद स्मिथ ने होस्ट क्रिस रॉक को तमाचा मारने के लिए सभी से माफी मांगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्यार पागलों वाली हरकतें करवा ही देता है। 


https://www.thevirallines.net/entertainment-news-hollywood-jessica-chastain-wins-best-actress-oscar-for-the-eyes-of-tammy-faye


स्मिथ ने आगे कहा, 'मैं एकेडमी से माफी मांगना चाहता हूं। मैं अपने साथी नॉमिनीज से भी माफी मांगना चाहता हूं। यह एक खूबसूरत पल है और मैं अवॉर्ड जीतने की वजह से नहीं रो रहा हूं। यह सिर्फ जीत की बात नहीं है। ये कला का वो हिस्सा है, जो हमारे अंदर उतर जाता है। मैं इस समय एक पागल पिता की तरह लग रहा हूं, उसी रिचर्ड विलियम्स की तरह और प्यार, पागलों वाली हरकतें करवा ही देता है। थैंक्यू, आशा करता हूं, एकेडमी मुझे दोबारा इन्वाइट करेगी।'



https://www.thevirallines.net/hollywood-news-will-smith-wins-best-actor-oscar-for-king-richard


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।