मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

देश में अब महंगाई ही “इवेंट” है...देश “महँगे मोदी-वाद” से पस्त और त्रस्त, भाजपा की चुनावी जीत बनी “लूट का लाइसेंस”: बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने फिर बोला मोदी सरकार पर हमला

नई दिल्ली: देश में लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोलते हुए शनिवार को कहा कि ‘भाजपा की चुनावी जीत इस देश में महंगाई…

देश में अब महंगाई ही “इवेंट” है...देश “महँगे मोदी-वाद” से पस्त और त्रस्त, भाजपा की चुनावी जीत बनी “लूट का लाइसेंस”: बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने फिर बोला मोदी सरकार पर हमला
देश में अब महंगाई ही “इवेंट” है...देश “महँगे मोदी-वाद” से पस्त और त्रस्त, भाजपा की चुनावी जीत बनी “लूट का लाइसेंस”: बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने फिर बोला मोदी सरकार पर हमला | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: देश में लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोलते हुए शनिवार को कहा कि ‘भाजपा की चुनावी जीत इस देश में महंगाई का लाइसेंस बन गई है’। देश में अब महंगाई ही “इवेंट” है, ... देश “महँगे मोदी-वाद” से पस्त और त्रस्त .....भाजपा की चुनावी जीत बनी “लूट का लाइसेंस”



कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता और महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर मोदी सरकार पर वार करते हुए कहा कि,'  पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर, दवाइयां, घर के जरूरी सामान, सीएनजी-पीएनजी, स्टील के दाम और घर बनाने की वस्तुओं के दाम बढ़ने से आम आदमी पर सालाना 125407 रुपये करोड़ का बोझ बढ़ जाएगा।



सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। नवरात्रि और त्यौहार के मौके पर भी इसका ख्याल नहीं रखा गया। 1 अप्रैल से लगातार देश में महंगाई बढ़ती जा रही है। दवाइयां-पीएनजी-सीएनजी तमाम चीजों के दाम 1 अप्रैल से बढ़ गए हैं। सुरजेवाला ने केंद्र पर आरोप लगाते हुए देश के किसानों के आंदोलन का बदला आज किसानों से लिया जा रहा है। डीएपी खाद पर प्रति पैकेट देड़ सौ रुपये दाम बढ़ा दिए गए हैं।



उन्होंने कहा कि, “1 अप्रैल को कमर्शियल गैस सिलेंडर 250 रुपये बढ़ा दिया गया। पिछले 2 महीने में 346 रुपये बढ़ चुका है। 4 महीने में LPG 140.50 रुपये बढ़ चुका है। पिछले साल की LPG की खपत 27,384 मीट्रिक टन के आधार पर अतिरिक्त बोझ 27,095 करोड़ रुपये है।”



देश महंगे मोदीवाद से त्रस्त और पस्त

प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि,''भारतीय सभ्यता में नववर्ष खुशी का दिन होता है। मगर मोदी सरकार में ये नववर्ष महंगाई की पीड़ा लेकर आया है। महंगाई अब इवेंट बन गई है| देश महंगे मोदीवाद से त्रस्त और पस्त है। भाजपा की चुनावी जीत देश के लोगों से लूट का लाइसेंस हो गई है| नए साल पर यानी 1 अप्रैल 2022 से देशवासियों के ऊपर महंगाई से पड़ने वाला बोझ है- ₹1,25,407 करोड़|


https://www.thevirallines.net/india-news-congress-attacks-modi-govt-over-inflation-and-petrol-diesel-price-hike-the-loot-of-acche-din-spoiled-the-budget-of-indians


जनता की जेब काटने, लूटपाट की इस वास्तविकता के कुछ पहलू कुछ यूँ हैं:-

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि,''मोदी सरकार का किसानों से किसान आंदोलन का बदला। 62 करोड़ किसानों पर टैक्स का बोझ, कल शाम से DAP के 50 किलो बैग के दाम ₹150 बढ़ा दिए हैं|



DAP का 50 किलो वाला बैग अब ₹1200 से बढ़कर ₹1350 हो गया है। इसकी सालाना खपत 1.20 करोड़ टन यानी किसानों पर ₹3600 करोड़ का बोझ। इसी तरह NPK के 50 किलो बैग का दाम ₹110 बढ़ा दिए, सालाना खपत 17 मिलियन टन यानी किसानों पर ₹3,740 करोड़ का बोझ :


तेल कीमतें बढ़ाकर मोदी जी आजकल 'गुड मॉर्निंग गिफ्ट' दे रहे:

तेल कीमतें बढ़ाकर मोदी जी आजकल 'गुड मॉर्निंग गिफ्ट' दे रहे हैं। पिछले 12 दिन में ₹7.20 प्रति लीटर की वृद्धि। 2020-21 में पेट्रोल की सालाना खपत 27,669 हजार मीट्रिक टन यानी उसके हिसाब से पिछले 12 दिन में ही 20,138 करोड़ का बोझ:



अगर 2020-21 में डीज़ल की सालाना खपत 72,713 हजार मीट्रिक टन को आधार माने तो पिछले बारह दिन में जनता पर जो अतिरिक्त बोझ पड़ा है, वो ₹52,353 करोड़ है। यानी केवल पेट्रोल-डीज़ल से ही अतिरिक्त बोझ ₹72,491 करोड़ है|



1 अप्रैल को कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹250 बढ़ा दिया। पिछले 2 महीने में ₹346 बढ़ चुका है। 4 महीने में LPG ₹140.50 बढ़ चुका है। पिछले साल की LPG की खपत 27,384 मीट्रिक टन के आधार पर अतिरिक्त बोझ ₹27,095 करोड़ है|



एक महीने में ही CNG की कीमत ₹4 प्रति किलो बढ़ चुकी है। CNG की सालाना खपत 3,247 मीट्रिक टन है, जिसके हिसाब से अतिरिक्त बोझ ₹1,400 करोड़ पड़ता है|



देश में 89 लाख PNG कनेक्शन हैं। कल शाम को ₹5.85/SCM बढ़ा दी गई। 7 दिन में कुल ₹6/SCM कीमत बढ़ी है। इसका अतिरिक्त बोझ ₹961 करोड़ है|



1 अप्रैल से भाजपा सरकार ने टोल दरों में 10-18% वृद्धि कर दी। 2021-21 में नेशनल हाईवे से टोल कलेक्शन ₹28,458 करोड़ था, जो अब ₹34,000 करोड़ हो जाएगा यानी ₹6,120 करोड़ का अतिरिक्त बोझ|



1 अप्रैल से मोदी सरकार ने 800 दवाइयों के दाम 10.76% बढ़ा दिए। बुखार से लेकर विटामिन तक की टेबलेट्स के दाम बढ़ा दिए। इससे लगभग ₹10,000 करोड़ बोझ पड़ने की संभावना है



https://www.thevirallines.net/bengaluru-news-karnataka-bjps-karnataka-model-of-corruption-pay-40-commission-or-face-omission-says-rahul-gandhi


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।