मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Oscar Awards 2022: विल स्मिथ को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर

Oscar Awards 2022: दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित फिल्म अवार्ड्स Oscar Awards 2022 की घोषणा आज हो गई| विल स्मिथ (Will Smith) को फिल्म किंग रिचर्ड (King Richard) के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का Oscars मिला।…

Oscar Awards 2022: विल स्मिथ को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर
Oscar Awards 2022: विल स्मिथ को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर | फ़ोटो: TVL News

Oscar Awards 2022: दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित फिल्म अवार्ड्स Oscar Awards 2022 की घोषणा आज हो गई| विल स्मिथ (Will Smith) को फिल्म किंग रिचर्ड (King Richard) के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का Oscars मिला। 'ऑस्कर अवॉर्ड 2022' सेरेमनी आज लॉस एंजिलिस के डॉल्बी थिएटर में आयोजित हुई। इस दौरान पॉपुलर एक्टर विल स्मिथ को फिल्म 'किंग रिचर्ड्स' के लिए बेस्ट एक्टर अवॉर्ड से नवाजा गया। जब अवॉर्ड लेने के लिए स्मिथ स्टेज पर गए, तब उन्होंने एक इमोशनल स्पीच दी।



स्मिथ ने होस्ट क्रिस रॉक को तमाचा मारने के लिए सभी से माफी मांगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्यार पागलों वाली हरकतें करवा ही देता है।स्मिथ ने आगे कहा, 'मैं एकेडमी से माफी मांगना चाहता हूं। मैं अपने साथी नॉमिनीज से भी माफी मांगना चाहता हूं। यह एक खूबसूरत पल है और मैं अवॉर्ड जीतने की वजह से नहीं रो रहा हूं। यह सिर्फ जीत की बात नहीं है। ये कला का वो हिस्सा है, जो हमारे अंदर उतर जाता है। मैं इस समय एक पागल पिता की तरह लग रहा हूं, उसी रिचर्ड विलियम्स की तरह और प्यार, पागलों वाली हरकतें करवा ही देता है। थैंक्यू, आशा करता हूं, एकेडमी मुझे दोबारा इन्वाइट करेगी।'



दरअसल, मामला यह था कि ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान स्टेज पर आए प्रेजेंटर अमेरिकन कॉमेडियन क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की पत्नी एक्ट्रेस-सिंगर जाडा पिंकेट स्मिथ के गंजेपन को लेकर मजाक किया था।  विल को अपनी पत्नी को लेकर क्रिस का यह मजाक पसंद नहीं आया था। जिसके बाद विल अपनी सीट से उठकर स्टेज पर गए और सबके सामने उन्होंने क्रिस को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना के बाद क्रिस शॉक रह गए। उनके साथ-साथ वहां पर मौजूद बाकी सब लोग भी दंग रह गए।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।