मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Petrol-Diesel Price: आज फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी, 7 दिन में छठी बार महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

नई दिल्ली: आज फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। 7 दिनों में पांचवीं बार पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है| पेट्रोल के दाम 28 से 32 पैसे तक बढ़े हैं तो डीजल के दाम भी 33 से 37 पै…

Petrol-Diesel Price: आज फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी, 7 दिन में छठी बार महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल
Petrol-Diesel Price: आज फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी, 7 दिन में छठी बार महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्लीआज फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। 7 दिनों में पांचवीं बार पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है| पेट्रोल के दाम 28 से 32 पैसे तक बढ़े हैं तो डीजल के दाम भी 33 से 37 पैसे तक बढ़े हैं। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 99.41 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 90.77 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।



दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत आज क्रमश: 99.41 रुपए प्रति लीटर और 90.77 रुपए प्रति लीटर है, (क्रमशः 30 और 35 पैसे की वृद्धि) हुई है। मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमतें प्रति लीटर 114.19 रुपए और 98.50 रुपए (क्रमशः 31 पैसे और 37 पैसे की वृद्धि) है।



चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 105.18 रुपए (28 पैसे की वृद्धि) और डीजल की कीमत 95.33 रुपए (33 पैसे की वृद्धि) हुई है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 108.85 रुपए (32 पैसे की वृद्धि) और डीजल की कीमत 93.92 रुपए (35 पैसे की वृद्धि) हुई है।



इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम करीब 26.42% तक घट चुके हैं। इसके बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल में लगातार महंगाई की आग भड़क रही है। पिछले सात दिन में छह बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं। अब एक हफ्ते के दौरान दोनों के दाम एक लीटर पर चार रुपए  से लेकर चार रुपए 10 पैसे तक बढ़ चुके हैं।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।