मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

हुबली में वास्तु एक्सपर्ट चंद्रशेखर गुरुजी का मर्डर: प्रेसिडेंट होटल में ठहरे गुरुजी को हत्यारों ने बुलाया, पैर छुए और फिर चाकुओं से घोंप कर मार डाला

हुबली: कर्नाटक के हुबली के प्रेसिडेंट होटल में मंगलवार को सरल वास्तु एक्सपर्ट चंद्रशेखर गुरुजी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। सीसीटीवी के फुटेज में दो लोगों को होटल के रिसेप्‍शन एरिया में बार-बार चाकू…

हुबली में वास्तु एक्सपर्ट चंद्रशेखर गुरुजी का मर्डर: प्रेसिडेंट होटल में ठहरे गुरुजी को हत्यारों ने बुलाया, पैर छुए और फिर चाकुओं से घोंप कर मार डाला
हुबली में वास्तु एक्सपर्ट चंद्रशेखर गुरुजी का मर्डर: प्रेसिडेंट होटल में ठहरे गुरुजी को हत्यारों ने बुलाया, पैर छुए और फिर चाकुओं से घोंप कर मार डाला | फ़ोटो: TVL News

हुबली: कर्नाटक के हुबली के प्रेसिडेंट होटल में मंगलवार को सरल वास्तु एक्सपर्ट चंद्रशेखर गुरुजी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। सीसीटीवी के फुटेज में दो लोगों को होटल के रिसेप्‍शन एरिया में बार-बार चाकू मारते वीडियो सामने आया है।  सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में दिख रहा है कि होटल के 'रिसेप्शन' क्षेत्र में दो लोग गुरुजी को लगातार कई बार छुरा घोंप रहे हैं| फिलहाल, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।



हुबली जिले के मशहूर प्रेसिडेंट होटल में मंगलवार सुबह 'सरल वास्तु' फेम चंद्रशेखर गुरुजी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। सीसीटीवी फुटेज में दो लोगों को होटल के रिसेप्शन पर चाकू मारते हुए दिखाया गया है। 



सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में दिख रहा है कि, दोनों आरोपी होटल के रिसेप्शन एरिया में आकर होकर चंद्रशेखर गुरुजी का इंतजार करते हैं। इसके बाद चंद्रशेखर गुरुजी वहां आते हैं और रिसेप्शन पर रखे सोफे पर बैठ जाते हैं। उनके बैठते ही एक आरोपी नजदीक आकर गुरुजी के पैर छूता है और इतने में ही दूसरा आरोपी चाकू निकालकर चंद्रशेखर गुरुजी पर घोंपना शुरू कर देता है।  इतने में दूसरा आरोपी भी अपनी जेब से चाकू निकालता है और दोनों मिलकर बेरहमी से गुरुजी को चाकू मारना शुरू कर देते हैं। वारदात के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोग मौके से फरार हो गए।



दो अज्ञात लोगों द्वारा सरल वास्तु एक्सपर्ट चंद्रशेखर गुरुजी को चाकू मारने पर हुबली पुलिस आयुक्त एन.लभुराम ने कहा,'' चंद्रशेखर गुरुजी प्रेसिडेंट होटल में ठहरे हुए थे और कुछ लोगों ने उन्हें लॉबी एरिया में बुलाया। एक व्यक्ति ने चंद्रशेखर को विश किया और अचानक उसे चाकू घोंपने लगा| जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। हमने मामला दर्ज कर लिया है|



पुलिस आयुक्त एन.लभुराम ने कहा,'''मामले में 2 लोगों को हिरासत में लिया है। हमने टीमें बनाईं और हमें मिल रही विभिन्न सूचनाओं पर वे काम कर रहे थे। हमने बेलगाम पुलिस के साथ जानकारी साझा की और उन्होंने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। उन्हें लाने के लिए हमारी टीम वहां गई है। हम उनसे पूछताछ करेंगे|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।