मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती: भीषण अग्निकांड में सैकड़ों एकड़ फसल जलकर राख, आग बुझाते समय युवक झुलसा

कुदरहा (बस्ती)। लालगंज थाना क्षेत्र के पिपरपाती एहतमाली गांव के पास स्थित हरखौलिया उर्फ मटियरिया के सिवान में सोमवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। तेज…

बस्ती: भीषण अग्निकांड में सैकड़ों एकड़ फसल जलकर राख, आग बुझाते समय युवक झुलसा
बस्ती: भीषण अग्निकांड में सैकड़ों एकड़ फसल जलकर राख, आग बुझाते समय युवक झुलसा — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

कुदरहा (बस्ती)। लालगंज थाना क्षेत्र के पिपरपाती एहतमाली गांव के पास स्थित हरखौलिया उर्फ मटियरिया के सिवान में सोमवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। तेज पछुआ हवाओं के चलते आग तेजी से फैलती चली गई और सैकड़ों एकड़ गेहूं की खड़ी फसल तथा कई बीघा गन्ना जलकर राख हो गया।


आग की चपेट में आकर पिपरपाती एहतमाली निवासी 20 वर्षीय आकाश (पुत्र राम आशीष) गंभीर रूप से झुलस गए। बताया जाता है कि वह अपने ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर आग को फैलने से रोकने का प्रयास कर रहे थे, तभी लपटों में घिर गए। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना में उनके ट्रैक्टर के कुछ हिस्से भी जल गए।


घटना की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर बालू में फंस गई, जिससे राहत एवं बचाव कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। बाद में ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से वाहन को बाहर निकाला, जिसके बाद आग पर काबू पाने का प्रयास तेज किया गया।


इस अग्निकांड में पिल्लू, हरिश्चंद्र, शिव नारायण, दयाराम, रामवृक्ष, घनश्याम, सत्येंद्र, सदानंद, इंदल, राम सजन, नरेंद्र, सचिन, शेखर, दीनानाथ, बुझारत और दीपक सहित आसपास के तीन-चार गांवों के दर्जनों किसानों की फसलें पूरी तरह नष्ट हो गईं। किसानों के सामने अब भारी आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।


सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज कुदरहा महेश कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। हल्का लेखपाल सुरेंद्र प्रताप ने बताया कि नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।


फसलें जलने से क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है, वहीं प्रभावित किसान मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 अप्रैल 2026 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 13 अप्रैल 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।