मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

हैदराबाद में बिहार के 11 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत: भोईगुड़ा के कबाड़ गोदाम में लगी आग, 11 मज़दूर ज़िंदा जल गए; CM KCR ने शवों को भेजने की व्यवस्था करने का सचिव को दिया निर्देश

हैदराबाद: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के भोईगुड़ा (Bhoiguda) में बुधवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। हैदराबाद के भोईगुड़ा में एक कबाड़ की दुकान में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई। हादसे के वक्त गोदाम म…

हैदराबाद में बिहार के 11 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत: भोईगुड़ा के कबाड़ गोदाम में लगी आग, 11 मज़दूर ज़िंदा जल गए; CM KCR ने शवों को भेजने की व्यवस्था करने का सचिव को दिया निर्देश
हैदराबाद में बिहार के 11 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत: भोईगुड़ा के कबाड़ गोदाम में लगी आग, 11 मज़दूर ज़िंदा जल गए; CM KCR ने शवों को भेजने की व्यवस्था करने का सचिव को दिया निर्देश | फ़ोटो: TVL News

हैदराबाद: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के भोईगुड़ा (Bhoiguda) में बुधवार तड़के बड़ा हादसा हो गया।  हैदराबाद के भोईगुड़ा में एक कबाड़ की दुकान में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई। हादसे के वक्त गोदाम में 12 लोग मौजूद थे। इनमें से केवल एक ही बच सका। मौके पर पहुंची DRF की टीम ने आग बुझाई, लेकिन तब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी थी। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। 



कबाड़ की दुकान में आग लगने से 11 लोग जिंदा जल गए।  रिपोर्ट के मुताबिक, दमकल विभाग के अधिकारियों ने अब तक 11 शव बरामद किए हैं। ये सभी बिहार के प्रवासी मजदूर थे। इस घटना में एक शख्स जख्मी हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सुबह करीब चार बजे हुई, जिस वक्त सभी मजदूर सो रहे थे।



तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने अग्निकांड में मारे गए लोगों के लिए 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। बिहार सरकार और प्रधानमंत्री कार्यालय ने मृतक के परिजन को 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि की घोषणा की है|



दमकल अधिकारियों ने बताया कि दमकल नियंत्रण कक्ष को तड़के करीब तीन बजे फोन आया। उसके बाद टीम मौके पर पहुंची। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। जिस ऊपरी मंजिल पर बने कमरे से 11 शव मिले, उसकी सीढ़ियां सर्पिलाका हैं। इस वजह से लोग नीचे नहीं उतर पाए होंगे। 



भोईगुड़ा में आग लगने की घटना पर हैदराबाद के ज़िला कलेक्टर एल शरमन ने बताया, सुबह 4 बजे आग लगी, जानकारी मिलने पर दमकल की टीम आई और आग पर काबू पाया। इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई|



हैदराबाद के भोईगुड़ा में आग लगने की घटना पर हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर सी.वी.आनंद ने कहा कि,'' ,'आग लगने की घटना एक कबाड़ गोदाम में हुई, 12 प्रवासी मजदूर यहां रह रहे थे। सुबह क़रीब 3:30 बजे आग लगनी शुरू हुई, ज़्यादातर शव सोती हुई अवस्था में मिले हैं| सिर्फ एक व्यक्ति को आग लगने का पता चल सका और वो बाहर निकल पाया। ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और मृतकों की संख्या बहुत ज़्यादा है। सभी मृतकों की उम्र 22 से 35 साल के बीच है|



बिहार के श्रमिकों की मौत पर तेलंगाना CM ने जताया दुख

तेलंगाना CM के.सी.राव ने सिकंदराबाद के भोईगुड़ा टिम्बर डिपो में आग लगने से बिहार के श्रमिकों की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने परिजनों को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की और मुख्य सचिव को घटना में मारे गए श्रमिकों के शवों को भेजने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।



पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद के भोईगुड़ा में आग में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मृतक के परिजन को PMNRF की ओर से 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी|



बहुत दुखद:  बिहार के मुख्यमंत्री ने जताया दुख

हैदराबाद के एक कबाड़ गोदाम में आग लगने से बिहार के 11 श्रमिकों की मौत पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि,''ये बहुत दुखद है। वहां से उन लोगों को यहां पहुंचाने के लिए राज्य सरकार की तरफ से सब कुछ किया जाएगा, राज्य सरकार की तरफ से परिवार को 2 लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा|


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।