मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कुशीनगर में टॉफी खाने से 4 बच्चों की मौत: दरवाजे पर किसी ने फेंकी थी टॉफियां, खाते ही बेहोश हो गए थे बच्चे; 2 साल पहले भी परिवार में हुई थी ऐसी ही घटना

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में टॉफी खाने से 4 बच्चों की मौत हो गई। जिले के कसया थाने के गांव कुड़वा दिलीपनगर के सिसई टोला में बुधवार की सुबह जहरीली टाफी खाने से एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत…

कुशीनगर में टॉफी खाने से 4 बच्चों की मौत: दरवाजे पर किसी ने फेंकी थी टॉफियां, खाते ही बेहोश हो गए थे बच्चे; 2 साल पहले भी परिवार में हुई थी ऐसी ही घटना
कुशीनगर में टॉफी खाने से 4 बच्चों की मौत: दरवाजे पर किसी ने फेंकी थी टॉफियां, खाते ही बेहोश हो गए थे बच्चे; 2 साल पहले भी परिवार में हुई थी ऐसी ही घटना | फ़ोटो: TVL News

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में टॉफी खाने से 4 बच्चों की मौत हो गई।  जिले के कसया थाने के गांव कुड़वा दिलीपनगर के सिसई टोला में बुधवार की सुबह जहरीली टाफी खाने से एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत हो गई। एक साथ 4 बच्चों की मौत से यहां हड़कंप मच गया। मृतकों में दो बच्चे और दो बच्चियां शामिल हैं। मरने वालों में रसगुल के 3 बच्चे मंजना (7), स्वीटी (5), समर (3) और रसगुल की बहन खुशबू का बेटा आयुष (5) शामिल हैं। बच्चों को CHC से जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। वहां ले जाते समय रास्ते में चारों की मौत हो गई। 



घटना के संबंध में परिजनों  का कहना है कि सुबह सात बजे बच्चे सोकर उठे और घर के बाहर आए तो दरवाजे पर टाफी और सिक्के बिखरे मिले। बच्चों ने सिक्के टाफी बटोर लिए। टाफी खाते ही बच्चे अचेत हो गए। अस्पताल तक पहुंचते-पहुचते उनकी मौत हो गई। टाफियां इस कदर जहरीली थीं कि रैपर पर बैठ रही मक्खियों की भी मौत हो जा रही थी।



परिजनों ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। इस घटना के बारे में पिता ने बताया कि काेई दरवाजे पर टॉफी फेंक गया था। उन्होंने बताया, 2 साल पहले भी उनके परिवार में ऐसी ही घटना हुई थी| स्वजन ने गांव के ही प्रेम, चौबस, बाला प्रसाद पर पुरानी रंजिश को लेकर हत्या करने का आरोप लगया है।



टॉफी खाने से 4 बच्चों की मृत्यु  पर पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल ने बताया, “सूचना मिली की एक घर के बाहर किसी ने टॉफी रखी जिसे खाने के बाद बच्चों की तबीयत खराब हुई। उन्हें अस्पताल ले गए जहां उन्हें मृत घोषित किया। मामले में जांच जारी है।”



गोरखपुर जोन के एडीजी अखिल कुमार ने बताया, "टॉफी खाने से 4 बच्चों की मौत हुई है, ऐसा लग रहा है कि पॉलीथीन में टॉफियां किसी के द्वारा फेंकी गई हैं।"



एडीजी अखिल कुमार ने बताया,''एफआईआर दर्ज़ की जाएगी, घटना के पीछे जो लोग हैं उन पर कार्रवाई की जाएगी। फॉरेंसिक टीम ने सैंपल लिए हैं और डॉग स्क्वायड को भी लगाया गया है। वादी ने बताया है कि 2 साल पहले उनके परिजनों में ऐसी ही घटना हुई थी|



बच्चों की टॉफी खाने से हुई मौत के मामले को लेकर कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। घटना पर उन्होंने दुख जताया।योगी आदित्यनाथ कार्यालय ने बताया,'' योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में बच्चों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। महाराज जी ने पीड़ित परिवारों को तत्काल सहायता तथा दुर्घटना की जांच हेतु निर्देश दिए हैं।


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-changed-evms-before-reaching-the-strong-room-audio-of-conversation-about-changing-evms-goes-viral


जहर इतना तेज कि मक्खियों की भी हो रही मौत
ग्रामीणों ने बताया कि जहर इतना तेज है कि टॉफी के रैपर पर जो मक्खियां बैंठीं उनकी भी मौत हो गई है। उनका ये भी कहना है कि एक टॉफी सुरक्षित रख भी ली गई है। अब जांच के बाद जहर का भी पता लग सकेगा। वहीं बच्चों का पोस्टमॉर्टम आने के बाद पूरा सच सामने आएगा।



तीनों आरोप‍ित ग‍िरफ्तार

घटना के बाद हरकत में आई पुल‍िस ने तीनों आरोपितों को ग‍िरफ्तार कर ल‍िया है। खोजी कुत्‍तों लेकर पुल‍िस मौके पर पहुंची तो खोजी कुत्‍ते घटनास्थल से सीधे आरोपितों के घर पहुंचे। संदेह पुख़्ता होने पर पुलिस ने तीनों को ग‍िरफ्तार कर ल‍िया।


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-election-officers-audio-viral-on-evm-in-up-evm-changed-at-every-booth




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।