हैदराबाद: तेलंगाना के हैदराबाद में नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म मामले में 2 गिरफ़्तार। आरोपियों ने 14 साल की लड़की का अपहरण कर एक होटल में दो दिन तक उसका यौन शोषण किया और उसे नशीला पदार्थ पिलाया। मामला हैदराबाद के ओल्ड सिटी दबीरपुरा इलाके का है, जहां एक कार में सवार युवकों ने युवती का अपहरण कर ओयो होटल में उसे नशीला पदार्थ देकर उसका सामूहिक बलात्कार किया है|
युवकों ने किशोरी का अपहरण मंगलवार को उस समय किया जब वह दवा खरीदने के लिए निकली थी। घर नहीं लौटने पर उसकी मां ने अगले दिन दबीरपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में 15 सितंबर को दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है|
हैदराबाद पुलिस ने कहा,'' लड़की के घर से बाहर निकलने के बाद वे उसे अपनी कार में ओयो के होटल लेकर गए। उन्हें पकड़ लिया गया है| आज अदालत में पेश किया जाएगा। CCTV से जांच की जा रही है|
पुलिस के मुताबिक, दबीरपुरा की रहने वाली पीड़िता का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया था और दो व्यक्तियों नईमुद्दीन अहमद (26) और सैयद रवीश (20) द्वारा एक कार में जबरन बैठाकर उसे लॉज में ले जाया गया और वहां उसे उसे नशीला पदार्थ खिलाकर दोनों आरोपियों ने बारी-बारी से उसका यौन शोषण किया| दोनों आरोपियों पर सामूहिक बलात्कार और पोक्सो (यौन अपराधों के तहत बच्चों का संरक्षण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है|
जानकारी के मुताबिक, युवती से परिचित युवक उसे अपनी कार में एक होटल में ले गए। इसके बाद उन्होंने उसे नशीला पदार्थ दिया और उसका यौन शोषण किया। आरोपी ने बुधवार को पीड़िता की मां को फोन कर बताया था कि वह उनके साथ है। बाद में उन्होंने उसे चदरघाट के पास छोड़ दिया। लड़की पुराने हैदराबाद शहर के चदरघाट के दबीरपुरा में बेहोशी की हालत में मिली थी।