समरकंद (उज्बेकिस्तान) : उज्बेकिस्तान के समरकंद में SCO शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने आये विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ज़रदारी ने कहा कि,शंघाई सहयोग संगठन(SCO) शिखर सम्मेलन अगले साल भारत में होना है। इसमें हिस्सा लेना पर अभी हमारी कोई बातचीत नहीं हुई है। अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है| बता दे, शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन 2023 भारत में होगा| चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अगले साल शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन 2023 की मेजबानी के लिए भारत को बधाई दी।
पाकिस्तान में बाढ़ की स्थिति पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ज़रदारी ने कहा कि,,''हमने भारत से मदद नहीं मांगी है। हम अपने लोगों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं, बहुत से लोग इंसानियत के नाते सहायता के लिए आगे आए हैं। करीब 3.3 करोड़ लोग बाढ़ से प्रभावित हैं|
गौरतलब है कि, अभूतपूर्व बाढ़ ने पाकिस्तान के बड़े हिस्से को जलमग्न कर दिया है, जिसमें लगभग 1,500 लोग मारे गए हैं| रिकॉर्ड मॉनसून बारिश और उत्तरी पहाड़ों में हिमनदों के पिघलने से आई बाढ़ ने 220 मिलियन की आबादी में से 33 मिलियन लोगों को प्रभावित किया है, जिससे घरों, वाहनों, फसलों और पशुधन को 30 अरब डॉलर का नुकसान होने का अनुमान है।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि मृतकों की संख्या 1,486 है, जिनमें से लगभग 530 बच्चे हैं| दक्षिणी सिंध प्रांत में बाढ़ से सैकड़ों हजारों लोग बेघर हो गए हैं, जिनमें से कई लोग खुद को पानी से बचाने के लिए ऊंचे राजमार्गों के किनारे सो रहे हैं। सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह ने गुरुवार को एक बयान में कहा, "हम पाकिस्तान में उपलब्ध सभी निर्माताओं से टेंट खरीद रहे हैं।"फिर भी, सिंध में एक तिहाई बेघरों के लिए तंबू भी नहीं है,..
विश्व की बड़ी 'Economies' में सबसे तेजी से बढ़ रहा भारत: SCO शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी