हैदराबाद: राशन दुकानों पर PM मोदी की फोटो लगाने को लेकर विवाद पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री KCR की पार्टी TRS ने शनिवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर तंज कसते हुए एक वीडियो जारी किया है| TRS नेता कृष्ण के. ने अपने एक ट्वीट में सिलेंडर के मंहगे दामों के खिलाफ पीएम मोदी का एक पोस्टर निकाला है| इन पोस्टर को सिलेंडर पर चिपका कर उन्होंने निर्मला सीतारमण से पूछा कि बताइये, आप तो यही चाहती थीं कि राज्य में पीएम मोदी की तस्वीर लगाई जाए... लीजिए, हमने ये कर दिया है|
TRS नेता ने ट्वीट में लिखा,''You wanted pictures of Modi ji , Here you are @nsitharaman ji …| रसोई गैस सिलेंडरों पर लगाए गए पोस्टरों में प्रत्येक सिलेंडर की कीमत (1,105 रुपये) के साथ मोदी की तस्वीरें देखी गईं| गैस सिलेंडर पर 1105 रुपए लिख PM मोदी की फोटो लगाकर घर-घर भेजा जा रहा है"
दरअसल, तेलंगना और केंद्र सरकार के बीच ये पूरा विवाद उस समय शुरू हुआ जब बीते दिनों राज्य के दौरे के दौरान निर्मला सीतारमण ने कहा था कि राज्य भर की राशन की दुकान पर पीएम मोदी तस्वीर लगाई जानी चाहिए|
इसके जवाब में KCR के मंत्री ने पहले निर्मला सीतारमण पर हमला बोला| तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री टी हरिश राव ने कहा कि निर्मला सीतारमण का यह कहना कि पीएम मोदी की फोटो हर राशन के दुकान पर लगी होनी चाहिए पीएम पद की गिरमा को ठेंस पहुंचाने वाला है|
बता दें कि ,शुक्रवार को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण तेलंगाना के कामारेड्डी पहुंची थी। सीतारमण ने कहा, जिला कलेक्टर जितेश पटेल से राशन की दुकानों पर पीएम मोदी की तस्वीर लगाने को कहा। उन्होंने नागरिक आपूर्ति विभाग और जिला कलेक्ट्रेट के अधिकारियों से सवाल किया कि दुकानों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर क्यों गायब है। निर्मला सीतारमण ने कहा- 'मुफ्त दिए जाने वाले 5 किलो खाद्यान्न पर पूरी लागत मोदी सरकार द्वारा वहन की जाती है - फिर राशन की दुकानों पर लगे PM मोदी के पोस्टर/बैनर पर क्यों आपत्ति है?'