मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

शूजित सरकार ने की अभिषेक बच्चन स्??ारर "आई वांट टू टॉक" की घोषणा! अनोखे टाइटल संग अनाउंसमेंट वीडियो किया शेयर

शूजित सरकार अपनी फिल्मों को अनोखे टाइटल देने के लिए जाने जाते हैं, जैसे कि विक्की डोनर, पीकू, पिंक, अक्टूबर और मद्रास कैफ़े। इस बार, उनके पास एक और टाइटल है, जो बिना किसी शक लोगों को बात करने के लिए…

शूजित सरकार ने की अभिषेक बच्चन स्??ारर "आई वांट टू टॉक" की घोषणा! अनोखे टाइटल संग अनाउंसमेंट वीडियो किया शेयर
शूजित सरकार ने की अभिषेक बच्चन स्??ारर "आई वांट टू टॉक" की घोषणा! अनोखे टाइटल संग अनाउंसमेंट वीडियो किया शेयर | फ़ोटो: TVL News

शूजित सरकार अपनी फिल्मों को अनोखे टाइटल देने के लिए जाने जाते हैं, जैसे कि विक्की डोनर, पीकू, पिंक, अक्टूबर और मद्रास कैफ़े। इस बार, उनके पास एक और टाइटल है, जो बिना किसी शक लोगों को बात करने के लिए मजबूर कर देगा और वो टाइटल है "आई वांट टू टॉक।" फिल्म में अभिषेक बच्चन हैं, जिन्होंने शूजित सरकार के साथ मिलकर अपने सोशल मीडिया पर टाइटल अनाउंस किया है। उन्होंने एक मज़ेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें मुख्य किरदार कहता है, "मैं सिर्फ बात करना पसंद नहीं करता, मैं बात करने के लिए जीता हूं।"


टाइटल और अनाउंसमेंट वीडियो से हमें यह बात पता चलती है कि यह शूजित सरकार की एक क्लासिक फ़िल्म है। यह फिल्म शायद रोज़मर्रा की ज़िंदगी पर एक अनोखा नज़रिया पेश करेगी और हमें एक इमोशन से भरे सफर पर ले जाएगी। यह छोटी सी क्लिप स्मार्ट, अलग और दिल को छू लेने वाले पलों से भरी हुई है, जो एक मजबूत छाप छोड़ती है और साथ ही बहुत उत्साह पैदा करती है।


शूजित सरकार की फिल्में यूनिवर्सल होती हैं और हर जगह के दर्शकों के साथ कनेक्ट कर पाती हैं। उन्होंने अपनी फिल्मों के लिए 13 नेशनल अवॉर्ड जीते हैं।  अब जब वह एक ब्रेक के बाद बड़े पर्दे पर वापस आ रहे हैं, तब ये देखना रोमांचक होगा कि वो अभिषेक बच्चन जैसे टैलेंटेड एक्टर के साथ मिलकर क्या जादू पैदा करते हैं।


शूजित सरकार द्वारा निर्देशित और राइजिंग सन फिल्म्स और किनो वर्क्स द्वारा निर्मित, "आई वांट टू टॉक" 22 नवंबर, 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 अक्टूबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।