मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

30 क??ोड़ लोगों को पहले दी जाएगी COVID-19 वैक्सीन: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

नई दिल्ली: भारत में एक दिन में Covid-19 संक्रमण के 24337 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,00,55,560 हो गई है, जिनमें से 96,06,111 लाख लोग स्वस्थ हो…

30 क??ोड़ लोगों को पहले दी जाएगी COVID-19 वैक्सीन: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री
30 क??ोड़ लोगों को पहले दी जाएगी COVID-19 वैक्सीन: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: भारत में एक दिन में Covid-19 संक्रमण के 24337 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,00,55,560 हो गई है, जिनमें से 96,06,111 लाख लोग स्वस्थ हो चुके हैं| स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण के कारण 333  और लोगों की मौत हो जाने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,45,810 हो गई है|





केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि,''कुछ महीनों पहले देश में कोरोना वायरस के 10 लाख सक्रिय मामले थे, अभी देश में करीब 3 लाख सक्रिय मामले हैं। कोरोना वायरस के एक करोड़ मामलों में से 95 लाख से ज़्यादा मामले ठीक हो चुके हैं। हमारा रिकवरी रेट दुनिया में सबसे ज़्यादा है|डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि,'मुझे लगता है कि जितनी तकलीफों से हम गुजरे हैं अब वो खत्म होने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। इतना बड़ा देश होते हुए दुनिया के दूसरे बड़े देशों के मुकाबले भारत बेहतर स्थिति में है|




COVID19 वैक्सीन पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि,भारत वैक्सीन के विकास और रिसर्च में किसी से पीछे नहीं है। वैक्सीन की सुरक्षा, प्रभावशीलता, प्रतिरक्षाजनकता को लेकर भारत किसी तरह का कोई समझौता नहीं करेगा। हमारे रेगुलेटर बहुत गहराई और गंभीरता से आंकड़ों का अध्ययन कर रहे हैं| मुझे लगता है कि अगले वर्ष जनवरी के महीने में किसी भी सप्ताह में ऐसा समय आ सकता है जब हम भारत के लोगों को पहली वैक्सीन देने की स्थिति में आ जाएं|



हर्षवर्धन ने कहा कि,भारत सरकार पिछले चार महीनों से राज्य सरकारों के साथ मिलकर राज्य, ज़िला और ब्लॉक स्तर पर वैक्सीनेशन के लिए तैयारियां कर रही है| जिन 30 करोड़ लोगों को पहले वैक्सीन दी जाएगी उनमें 1 करोड़ स्वास्थ्य कर्मी, 2 करोड़ फ्रंट लाइन वर्कर, 50 वर्ष से अधिक उम्र के 26 करोड़ लोग और 50 वर्ष से कम उम्र के करीब एक करोड़ लोग हैं जिनको कोई बीमारी है|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।