नई दिल्ली: देश की एक तिहाई आबादी में SARS-CoV-2 एंटीबॉडी नहीं थी, जिसका अर्थ है कि लगभग 40 करोड़ लोग अभी भी COVID-19 संक्रमण की चपेट में हैं| जून-जुलाई में ICMR के नवीनतम राष्ट्रीय सीरो सर्वेक्षण में भारत की 6 वर्ष से अधिक की आबादी के 67.6% में SARS-CoV-2 एंटीबॉडी पाए गए| मसलन अब भी देश की 40 करोड़ से ज्यादा आबादी पर संक्रमण का खतरा है|
सर्वेक्षण में शामिल 85 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों में SARS-CoV-2 के खिलाफ एंटीबॉडी थे; एचसीडब्ल्यू के दसवें हिस्से में अभी भी टीकाकरण नहीं हुआ है| यानी कि 85 फीसदी हेल्थ केयर वर्कर को कोविड हो चुका है|
ICMR के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने बताया कि,''राष्ट्रीय सीरो सर्वे का चौथा चरण जून-जुलाई में 21 राज्यों के 70 ज़िलों में आयोजित किया गया। इसमें 6-17 वर्ष की आयु के बच्चे शामिल थे|
बलराम भार्गव, कोविड के लिए की गई राष्ट्रीय सीरो सर्वे के चौथे चरण पर डॉ. बलराम भार्गव ने बताया कि,'महत्वपूर्ण बात यह है कि एक तिहाई आबादी, 40 करोड़ आबादी में एंटीबॉडी नहीं है|