नई दिल्ली: कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी को लेकर देशभर में हाहाकर रहा, समाचार चैनलों में ऑक्सीजन की कमी की कई खबरें देखने को मिली,लेकिन अब केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से बयान आया है कि देश में ऑक्सीजन की कमी की वजह से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। केंद्र सरकार की तरफ से मंगलवार को कहा गया है कि कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी से किसी की मौत नहीं हुई है। हालांकि, केंद्र सरकार ने यह माना है कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की डिमांड काफी बढ़ गई थी।
स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने मंगलवार को बताया कि कोविड-19 महामारी की ???ूसरी लहर के दौरान किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश से ऑक्सीजन के अभाव में किसी भी मरीज की मौत की खबर नहीं मिली है।
उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य या फिर केन्द्र शासित प्रदेश ने यह नहीं बताया कि कोई भी मौत ऑक्सीजन की कमी के चलते हुई है। ये बयान केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से राज्यसभा में मंगलवार को दिया गया।
राज्यसभा में शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि ,''सरकार से हमारा सवाल है कि आप आंकड़े क्यों छुपा रहे हैं? कितने लोगों की मौत हुई? हमें इसका सही आंकड़ा बताइए। जो रिपोर्ट हैं वो सरकारी आंकड़े से ज़्यादा है। आज पूरे देश में वैक्सीन की कमी है| इसके जवाब में राज्यसभा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि ,''भारत सरकार कोरोना से हुए मौत का आंकड़ा नहीं छुपाती बल्कि जो राज्य सरकार आंकड़ा भेजती है उसे कंपाइल कर पब्लिश करती है|