नई दिल्ली: दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला बोला है| सिसोदिया ने कहा,'' देश की जनता ने Survey में BJP को बेनक़ाब किया| 91% लोगों ने माना- BJP ऐसी पार्टी है जो देश भर में लफ़ंगई-गुंडई और दंगे करवाती है।
,AAP के Mega Survey के नतीजे आये सामने
कौन सी पार्टी देश भर में गुंडागर्दी और दंगे करवाती है"?
भाजपा : 91%
कांग्रेस: 8%
अन्य: 1%
(Sample Size: 11,54,231)
सिसोदिया ने कहा,;;जनता अच्छे से समझती है कि भाजपा ही इस देश में दंगे कराती है
Survey के दूसरे सवाल के नतीजे:
किस पार्टी में सबसे ज़्यादा लफ़ंगे, गुंडे और अनपढ़ लोग हैं?
BJP: 89%
Congress: 5%
AAP: 2%
Others: 4%
सिसोदिया ने कहा,''BJP की छवि देखिए कि अधिकतर लोग मानते है कि BJP में ही सबसे अधिक गुंडे, लफंगे लोग है।
Survey के तीसरे सवाल के नतीजे
किस पार्टी में सबसे ज़्यादा शरीफ़, पढ़े-लिखे और ईमानदार लोग हैं।
AAP: 73%
Congress: 15%
BJP: 10%
Others: 2%
सिसोदिया ने कहा,''BJP देश के सामने बेनक़ाब हो गई है। इन्हें स्कूल-अस्पताल की बात नहीं, केवल गुंडई करनी आती है।