जम्मू: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में जम्मू के सांबा इलाके में बाड़ के पास सामान्य क्षेत्र में 150 मीटर लंबी संदिग्ध सुरंग का पता चला है। टनल में भारी मात्रा में हरे रंग का सैंडबैग बरामद हुआ है| इसके अलावा सुरंग में 265 फीट लंबा ऑक्सीजन पाइप मिला| सांबा इलाके में बाड़ के पास सामान्य क्षेत्र में एक संदिग्ध सुरंग मिलने के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
BSF के आईजी डी.के. बूरा ने बताया,'' BSF को कल शाम एक सफलता मिली है। हमारी टीम का सुरंग तलाश से संबंधित जो अभ्यास चल रहा था, उसमें हमारी टीम ने एक सुरंग की तलाश की है। ये सुरंग लगभग 150 मीटर लंबी है। सीमा पार से जो घुसपैठ का लगातार प्रयास किया जा रहा है, उसे नाकाम करने में हम सफल रहे हैं|
BSF जम्मू फ्रंटियर के आईजी डी.के. बूरा ने कहा, बीएसएफ के सीमा प्रभुत्व प्रयास में, हमें कल शाम, 4 मई, शाम लगभग 5:30 बजे सफलता मिली। हमारे सुरंग का पता लगाने के अभ्यास में, हमारी टीम ने एक सुरंग का पता लगाया। तलाशी लेने पर, हरे रंग के सैंडबैग के साथ एक Opening मिला, जिसे बंद करने के लिए इस्तेमाल किया गया था|
आईजी डी.के. बूरा ने कहा, मैं सफलता के लिए बधाई देता हूं। सुरंग 150 मीटर लंबी है; सीमा से बाड़ तक 100 मीटर और आगे 50 मीटर। सीमा पार से लगातार हो रहे प्रयासों को विफल करने में हमें सफलता मिली है, विशेष रूप से आगामी अमरनाथ यात्रा को ध्यान में रखते हुए|
बीएसएफ अधिकारीन ने कहा कि,''यह एक ताजा खोदी गई सुरंग की तरह लगता है... अभी तक, खोज जारी है। 2012 से अब तक इस बॉर्डर पर करीब 11 टनल मिल चुकी हैं। सैंडबैग वैसे ही हैं जैसे वे पहले थे, नई बात यह है कि उन पर कोई निशान नहीं मिला है। ज्यादातर कराची का नाम पहले मिला था|