नई दिल्ली: कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में गौतम अडानी धोखाधड़ी मामले की जांच की मांग की है| गौतम अडानी मामले पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, “LIC और SBI में देश के लोगों का पैसा लगा है, जिसे एक कंपनी को दिया जा रहा। हमारी मांग है कि जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी बने या SC के चीफ जस्टिस की अध्यक्षता में इसकी जांच हो।"
खड़गे ने कहा कि, “ करोड़ों लोगों का पैसा LIC और राष्ट्रीय बैंकों में लगा है। क्यों सरकार ऐसी कंपनियों में सरकारी संस्थानों को निवेश या क़र्ज़ देने को मज़बूर करती है जिनका''Report में ख़ुलासा किया है ?
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, “हमारी माँग है कि - 1. Joint Parliamentary Committee (JPC) का गठन किया जाना चाहिए।या सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के देख-रेख में एक निष्पक्ष जांच हो, जिसकी रिपोर्ट दिन-प्रतिदिन सार्वजनिक हो।
गौतम अडानी मामले पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ट्वीट किया, “कांग्रेस के लिए जनता के हित सर्वोपरि हैं.. देश की जनता की गाढ़ी कमाई को 'मित्र' कंपनियों की भेंट नहीं चढ़ने देंगे। कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष, राज्यसभा मल्लिकार्जुन खड़गे ने LIC, सरकारी बैंक, वित्तीय संस्थाओं द्वारा बाजार मूल्य खोने वाली कंपनी में निवेश के महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा की मांग की।
यह भी पढ़ें : अडानी एंटरप्राइजेज ने वापस लिया ₹20 हजार करोड़ का FPO, निवेशकों का पैसा लौटाया जाएगा
कांग्रेस ने कहा कि, “ विपक्ष की मांग है कि LIC/SBI द्वारा अडानी समूह में किए गए निवेश और निवेशकों को हुए नुकसान पर सदन में चर्चा हो। लेकिन मोदी सरकार न जाने 'किसके' दबाव में तैयार नहीं है। चर्चा से बचने को सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी। जनता का पैसा डूब रहा है, सरकार आंख पर पट्टी बांधे है।