मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

“निवेशकों का हित सर्वोपरि”: ₹20 हजार करोड़ के FPO बंद करने के बाद बोले गौतम अडाणी

नई दिल्ली: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने गुरुवार सुबह 20 हजार करोड़ के FPO को वापस लिए जाने के फैसलों को लेकर बयान जारी किया है। गौतम अडानी ने बयान जारी कर निवेशकों को समझाने की कोशिश की है और…

“निवेशकों का हित सर्वोपरि”: ₹20 हजार करोड़ के FPO बंद करने के बाद बोले गौतम अडाणी
“निवेशकों का हित सर्वोपरि”: ₹20 हजार करोड़ के FPO बंद करने के बाद बोले गौतम अडाणी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने गुरुवार सुबह 20 हजार करोड़ के FPO को वापस लिए जाने के फैसलों को लेकर बयान जारी किया है। गौतम अडानी ने बयान जारी कर निवेशकों को समझाने की कोशिश की है और इस फैसले के पीछे के वजहों के बारे में भी जानकारी दी है। बता दें कि 20,000 करोड़ रुपये के लिए फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) 27 जनवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और 31 जनवरी को सब्सक्राइब होकर बंद हुआ था।


अडाणी ग्रुप ने अडानी एंटरप्राइजेज के 20,000 करोड़ रुपये के फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) को बुधवार को वापस ले लिया था।  गौतम अडाणी ने निवेशकों से कहा कि, “ 'बाजार में उतार-चढ़ाव' के कारण एफपीओ रद्द हुआ| उन्होंने कहा कि, “बाजार में स्थिरता आने के बाद हम अपनी पूंजी और बाजार रणनीति की समीक्षा करेंगे। मेरे लिए मेरे निवेशकों का हित सर्वोपरि है। बाकी सब कुछ अप्रधान है|


आज गुरुवार सुबह अडानी समूह अध्यक्ष गौतम अडानी ने कहा कि, “ पूरी तरह से सब्सक्राइब  किए गए FPO के बाद इसे वापस लेने के फैसले ने कई लोगों को चौंका दिया होगा। लेकिन बाजार में आज के उतार-चढ़ाव को देखते हुए, बोर्ड ने दृढ़ता से महसूस किया कि FPO के साथ आगे बढ़ना नैतिक रूप से सही नहीं होगा|


यह भी पढ़ें :  अडानी एंटरप्राइजेज ने वापस लिया ₹20 हजार करोड़ का FPO, निवेशकों का पैसा लौटाया जाएगा 


उन्होंने कहा कि, “मेरे लिए मेरे निवेशकों का हित सर्वोपरि है। इसलिए निवेशकों को संभावित नुकसान से बचाने के लिए हमने FPO वापस ले लिया है। इस निर्णय का हमारे मौजूदा परिचालनों और भविष्य की योजनाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। हम समय पर क्रियान्वयन पर ध्यान देना जारी रखेंगे|



यह भी पढ़ें : “राष्ट्रवाद के नाम पर 'धोखाधड़ी' को छुपाया नहीं जा सकता”: अडानी के जवाब पर हिंडनबर्ग का पलटवार, बोला- खुद को तिरंगे में लपेट कर देश को लूट रहे हैं 



गौतम अडानी ने कहा कि, “बाजार में स्थिरता आने के बाद हम अपनी पूंजी और बाजार रणनीति की समीक्षा करेंगे। हमारा ईएसजी पर खासा फोकस है और हमारा हर बिजनेस जिम्मेदार तरीके से वैल्यू क्रिएट करता रहेगा। हमारे गवर्नेंस सिद्धांतों का सबसे मजबूत सत्यापन, हमारी कई अंतर्राष्ट्रीय साझेदारियों से आता है|



‘‘झूठ के सिवा कुछ नहीं’’: हिंडनबर्ग के 'कॉर्पोरेट इतिहास के सबसे बड़े घोटाले' के आरोपों पर अडानी का जवाब 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।