नई दिल्ली:दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा,'' जो हमारे युवा आर्मी, एयरफोर्स, नेवी में भर्ती होने के लिए रोज दौड़ते हैं, उन्हें मैं कह रहा हूं कि हिन्दुस्तान के प्रधानमंत्री ने इस देश की रीढ़ की हड्डी को तोड़ दिया है, ये देश अपने युवाओं को अब रोज़गार नहीं दे पाएगा चाहे सरकार कुछ भी कर ले| राहुल गांधी ने कहा,';किसानों के बारे में हमने कहा था कि मोदी जी को ये बिल(कृषि क़ानून) वापस लेने पड़ेंगे। अब कांग्रेस पार्टी कह रही है कि मोदी जी को ये अन्निपथ योजना को वापस लेना पड़ेगा। हिन्दुस्तान का हर युवा हमारे साथ इस काम में खड़ा मिल रहा है|
हिंदुस्तान में इस समय सबसे जरूरी बात रोजगार की है। मोदी सरकार ने जो इस देश की रीढ़ की हड्डी है, जो इस देश को रोजगार देती है, उस रीढ़ की हड्डी को इन्होंने तोड़ दिया है| युवाओं के लिए जो आखिरी रास्ता था देशभक्ति का, आर्मी का, उस रास्ते को इन लोगों ने बंद कर दिया है। "वन रैंक, वन पेंशन" की बात करते थे, अब नो रैंक, नो पेंशन |
भाजपा सरकार हमारी आर्मी को कमजोर कर रही है। देश का नुकसान होगा, ये लोग अपने आपको राष्ट्रवादी कहते हैं। युवाओं के भविष्य की रक्षा करना हमारा फर्ज है और ये हमें करना है| जिस तरह काले कानून वापस लेने पड़े थे, उसी तरह भाजपा को अग्निपथ योजना वापस लेनी पड़ेगी। हिंदुस्तान का युवा हमारे साथ इस काम में खड़ा मिलेगा, क्योंकि हिंदुस्तान का युवा जानता है कि सच्ची देशभक्ति सेना को मजबूत करने में है, कमजोर करने में नहीं|