नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एआईसीसी मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। एआईसीसी मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा,''ED के कमरे में राहुल गांधी अकेला नहीं बैठा था, उस कमरे में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस का हर नेता, कार्यकर्ता बैठा हुआ था |
आप एक आदमी को थका सकते हो, लेकिन आप कांग्रेस पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं, नेताओं को नहीं थका सकते। सिर्फ कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उस कमरे में नहीं थे, बल्कि इस सरकार के खिलाफ जो भी बिना डरे लड़ता है, वह बैठा था |
उन व्यक्तियों को स्पेशल इन्विटेशन ED ने नहीं दिया, मगर जो भी हिंदुस्तान के लोकतंत्र के लिए लड़ रहे हैं, वो सभी मेरे पास उस कमरे में बैठे हुए थे, तो थकूंगा कैसे ...| राहुल गांधी ने कहा,''कांग्रेस का मतलब ही धैर्य है, वरना भाजपा में सिर्फ हाथ जोड़ दो, माथा टेक दो, सच्चाई मत बोलो काम हो जाएगा |
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा,';ED के अधिकारियों को भी यह बात समझ आ गई कि कांग्रेस पार्टी के नेता को डराया नहीं जा सकता है, दबाया या धमकाया नहीं जा सकता है, क्योंकि कांग्रेस पार्टी सच्चाई के लिए लड़ती है| सच्चाई में धैर्य की कोई कमी नहीं होती है। सच्चाई कभी थकती नहीं है, झूठ जरूर थक जाएगा|