मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

सरकार ने 'ढकोसला योजना' घोषित कर युवाओं के भविष्य पर काले बादल थोप दिए: अग्निपथ योजना के विरोध में कल 'मौन उपवास' करेंगे हरीश रावत

नई दिल्ली: 'Agneepath Recruitment Scheme: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा,''अग्निपथ वीर, अग्नि जरूर है बेरोजगारी की, पेट के भूख की, एक अनिश्चित भविष्य की और पथ इस सरक…

सरकार ने 'ढकोसला योजना' घोषित कर युवाओं के भविष्य पर काले बादल थोप दिए: अग्निपथ योजना के विरोध में कल 'मौन उपवास' करेंगे हरीश रावत
सरकार ने 'ढकोसला योजना' घोषित कर युवाओं के भविष्य पर काले बादल थोप दिए: अग्निपथ योजना के विरोध में कल 'मौन उपवास' करेंगे हरीश रावत | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: 'Agneepath Recruitment Scheme: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा,''अग्निपथ वीर, अग्नि जरूर है बेरोजगारी की, पेट के भूख की, एक अनिश्चित भविष्य की और पथ इस सरकार की गलत नीतियां हैं, और वीर हमारे वो नौजवान हैं जो पिछले कई  वर्षों से, चार-पांच वर्ष से भी ज्यादा से सेना में रेगुलर भर्ती निकलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं और उसके लिए तैयारियां कर रहे हैं। सरकार ने एक ढकोसला योजना घोषित कर जिसको अग्निपथ वीर योजना कहा गया है।



पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा,'' इन नौजवानों की भविष्य पर अंधकार काले बादल थोप दिए हैं, 4 साल बाद क्या होगा! एक अंतर जरूर होगा कि फिर से 2024 में फिर से भाजपा सरकार बने इसके लिए झूठ और कूट, दोनों रचा जा रहा है। 2024 के बाद फिर बेरोजगार यूं ही भटक रहा होगा और फिर न अग्निपथ होगा, न पेट होगा, न रोजगार होगा और न सम्मान होगा! तब केवल भटकाव ही भटकाव होगा|



 हमारे लिए यह चिंता का विषय इसलिए भी है, हमारी बहादुर रेजिमेंटें, कुमाऊँ रेजीमेंट, गढ़वाल रेजीमेंट, नागा रेजीमेंट आदि ये सारी रेजिमेंटों का एक वीरता का इतिहास है, वर्षों-वर्षों का इतिहास है, उस परंपरा को इस तरीके की योजनाएं लागू कर समाप्त किया जा रहा है। 



हरीश रावत ने कहा,''अब आप ही अंदाज लगाइए 10-15 दिन की ट्रेनिंग से किसी को NCC का B सर्टिफिकेट भी नहीं मिलता है और ये उसमें फौज के सिपाही तैयार कर रहे हैं? तो इस धोखेबाज योजना के विरोध में मैं, कल दिनांक-17 जून, 2022 को अपने दिल्ली स्थित आवास पर 1 घंटे का सांकेतिक ''मौन उपवास''' रखूंगा और इसके बाद पार्टी द्वारा निर्धारित जो भी विरोध कार्यक्रम तैयार होगा उसका हिस्सा बनूंगा।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।