उत्तर 24 परगना: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा,''दंगा कभी हिंदू, मुसलमान, सिख नहीं करते ये तो कुछ लालची नेता करते हैं, जिनका दिमाग (नेता का) कचरे से भरा है, जो वहां से जंजाल बनाकर आग लगाते हैं। ये लोगों का दोष नहीं है बल्कि उनका दोष है जो लोगों को उकसाते हैं|
उत्तर 24 परगना में ममता बनर्जी ने कहा, मेरे बारे में कई लोग बोलते हैं कि मैं नमाज़ पढ़ती हूं, मैं नमाज़ नहीं पढ़ती मैं इफ्तार में जाती हूं... जहां सभी धर्म के लोग मिल कर जाते हैं इसमें असुविधा क्या है? मैं जब दुर्गा पूजा में जाती हूं तब तो कुछ नहीं कहते है|
ममता बनर्जी ने कहा,'हमारे देश में हर धर्म के लोग रहते हैं, मैं जैन मंदिर भी जाती हूं तो इसमें आपत्ति की क्या बात है। आप किसी एक धर्म को मानते हैं तो इसका मतलब ये नहीं कि दूसरे के धर्म को गाली दें|