मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

असहमति और नाखुश होने का तात्पर्य ये नहीं है कि लोग हिंसक हो जाएं: अखिलेश यादव ने पूर्व जापानी पीएम आबे शिंजो पर हुए 'क़ातिलाना' हमले की निंदा की

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री आबे शिंजो पर हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने आबे शिंजो के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ होन की कामना की हैं| अखिल…

असहमति और नाखुश होने का तात्पर्य ये नहीं है कि लोग हिंसक हो जाएं: अखिलेश यादव ने पूर्व जापानी पीएम आबे शिंजो पर हुए 'क़ातिलाना' हमले की निंदा की
असहमति और नाखुश होने का तात्पर्य ये नहीं है कि लोग हिंसक हो जाएं: अखिलेश यादव ने पूर्व जापानी पीएम आबे शिंजो पर हुए 'क़ातिलाना' हमले की निंदा की | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री आबे शिंजो पर हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने आबे शिंजो के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ होन की कामना की हैं| अखिलेश यादव ने कहा कि,''जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हुए क़ातिलाना हमले की विश्व स्तर पर घोर निंदा की जानी चाहिए। हम उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं जीवन के लिए कामना करते हैं। असहमति और नाखुश होने का तात्पर्य ये नहीं है कि लोग हिंसक हो जाएं।




जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हुए जानलेवा हमले पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता डॉ. मनमोहन सिंह ने गहरा दुख जताया है| पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शिंजो आबे पर हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा, मेरे मित्र पूर्व प्रधानमंत्री आबे पर हुए दुखद हमले से गहरा सदमा पहुंचा है। 



प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री आबे शिंजो पर हुए हमले पर गहरा दुख व्यक्त किया है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मेरे प्रिय म???त्र अबे शिंजो पर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं।


Also Read: मेरे दोस्त शिंजो आबे पर हुए हमले से काफी दुखी हूं..': जापान के पूर्व PM को गोली लगने पर पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह


पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जापानी पूर्व पीएम पर हुए हमले पर दुख जताया है| राहुल गांधी ने कहा,''जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमले की खबर सुनकर स्तब्ध हूं| उन्होंने भारत-जापान संबंधों को गहरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। शिंजो आबे के ठीक होने की प्रार्थना हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके, उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं।"


Also Read: जापान के पूर्व PM शिंजो आबे पर हमला, पीछे से मारी गई गोली


बता दे कि,जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को शुक्रवार को गोली मार दी गई। यह हमला उस वक्त हुआ जब नारा शहर में शिंजो आबे भाषण दे रहे थे। हमलावर ने पीछे से उन पर दो गोलियां दागीं, जिसके बाद शिंजो आबे जमीन पर गिर पड़े और उनके शरीर से खून बहता दिखाई दिया।



 फिलहाल पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है| आबे को गोली मारने से संबंधित मामले में पुलिस ने नारा सिटी में 41 वर्षीय यामागामी तेत्सुया को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ़्तार किया। एक बंदूक भी ज़ब्त की गई है, जिसे संदिग्ध व्यक्ति पकड़े हुए था|


सीतापुर में दर्ज़ मामले में Alt News के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को सुप्रीम कोर्ट ने दी अंतरिम ज़मानत 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।