विधायक दल की बैठक से पहले अखिलेश यादव ने लोकसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा, स्पीकर को सौंपा इस्तीफा
नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया। आजम खान के बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिल…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें3 बार पढ़ा गया
विधायक दल की बैठक से पहले अखिलेश यादव ने लोकसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा, स्पीकर को सौंपा इस्तीफा | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया। आजम खान के बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने अपना इस्तीफा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सौंपा| उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव करहल सीट से विधायक चुने गए थे।
बता दें कि समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक एवं विधान परिषद के वर्तमान सदस्यों की बैठक पार्टी मुख्यालय, 19 विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ में 26 मार्च 2022 को आहूत की गई है। 26 मार्च को प्रातः 10.00 बजे बैठक में सभी की उपस्थिति अनिवार्य है। बैठक में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उपस्थित रहेंगे।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में छोटे दलों के साथ मिलकर चुनाव के मैदान में उतरी समाजवादी पार्टी को 111 तथा गठबंधन को 125 सीट मिली हैं। अब समाजवादी पार्टी का लक्ष्य मजबूत विपक्षी दल बनने का है। समाजवादी पार्टी इसी को लेकर अपने विधायक दल के नेता का चुनाव करने के लिए बैठक बुला रही है। समाजवादी पार्टी के विधायक दल की बैठक अब 26 मार्च को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में होगी। समाजवादी पार्टी 26 मार्च को विधायक दल की बैठक के साथ ही एमएलसी चुनाव और पार्टी की भविष्य की रणनीति भी तय कर सकती है।
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 22 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।