मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 सितंबर 2026

पेट्रोल -डीज़ल और गैस के दामों पर लगा ‘Lockdown’ हट गया: तेल-गैस की कीमतों में बढ़ोतरी पर राहुल गांधी का वार, कहा- महंगाई की महामारी के बारे में PM से पूछिए, तो वो कहेंगे थाली बजाओ

नई दिल्ली: हाल में संपन्न हुए उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों के बाद मंगलवार को पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर जमकर…

पेट्रोल -डीज़ल और गैस के दामों पर लगा ‘Lockdown’ हट गया: तेल-गैस की कीमतों में बढ़ोतरी पर राहुल गांधी का वार, कहा- महंगाई की महामारी के बारे में PM से पूछिए, तो वो कहेंगे थाली बजाओ
पेट्रोल -डीज़ल और गैस के दामों पर लगा ‘Lockdown’ हट गया: तेल-गैस की कीमतों में बढ़ोतरी पर राहुल गांधी का वार, कहा- महंगाई की महामारी के बारे में PM से पूछिए, तो वो कहेंगे थाली बजाओ | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: हाल में संपन्न हुए उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों के बाद मंगलवार को पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा और कटाक्ष किया कि अब ईंधन के दाम पर लगा लॉकडाउन हट गया है तथा सरकार कीमतों का लगातार विकास करेगी | राहुल गांधी ने कहा महंगाई की महामारी के बारे में प्रधानमंत्री जी से पूछिए, तो वो कहेंगे थाली बजाओ|



कांग्रेस के पूर्व अध??यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट किया,''गैस, डीज़ल और पेट्रोल के दामों पर लगा ‘Lockdown’ हट गया है। अब सरकार लगातार क़ीमतों का ‘Vikas’ करेगी।  महंगाई की महामारी के बारे में प्रधानमंत्री जी से पूछिए, तो वो कहेंगे ThaliBajao



कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, महा-महंगाई, भाजपा लाई! अब गैस सिलेंडर पर 50 रुपये बढ़ा| गैस सिलेंडर-दिल्ली व मुंबई में 949.50 रुपये, लखनऊ में 987.50 रुपये, कोलकाता में 976 रुपये और चेन्नई में 965.50 रुपये| उन्होंने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा, लोग कह रहे हैं, कोई लौटा दे वो सच्चे-सस्ते दिन, नहीं चाहिए (नरेंद्र) मोदी जी के अच्छे दिन|


https://www.thevirallines.net/business-news-petrol-diesel-price-hike-petrol-and-diesel-prices-increased-after-137-days


सुरजेवाला ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘भाजपा की जीत के साथ मोदी जी के महंगे दिन” वापस आ गए हैं| भाजपा को जीत का आराम मिलते ही फिर महंगाई ने जनता का जीना हराम कर दिया है| उत्तर प्रदेश में अमित शाह जी ने कहा था कि चुनाव जिताओ और होली पर मुफ़्त गैस सिलेंडर पाओ... मुफ्त तो दिए नहीं , अब महंगे दे रहे हैं|



https://www.thevirallines.net/business-news-lpg-cylinder-price-hike-domestic-cooking-gas-lpg-price-hiked-by-rs-50-per-cylinder



 राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार में एकमात्र सस्ती चीजें 'सांप्रदायिकता और नफरत' हैं।खड़गे ने कहा, "पीएम मोदी जी को देश के अधिकांश हिस्सों में 1,000 रुपये प्रति एलपीजी सिलेंडर का 'लक्ष्य' हासिल करने के लिए बधाई। अब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी दैनिक 'विकास' होगा। एकमात्र किफायती मोदी सरकार के तहत चीजें सांप्रदायिकता और नफरत हैं। बाकी सब कुछ महंगा है।"






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 26 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।