नई दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने एक कार्यक्रम में कहा कि कुछ तत्व ऐसा माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं जो भारत की प्रगति में बाधा डाल रहा है। वे धर्म और विचारधारा के नाम पर कटुता और संघर्ष पैदा कर रहे हैं, यह पूरे देश को प्रभावित कर रहा है और देश के बाहर भी फैल रहा है।
NSA अजीत डोभाल ने कहा कि दुनिया में संघर्ष का माहौल पैदा हो रहा है। अगर हमें उस माहौल का मुकाबला करना है तो देश की एकता को एक साथ बनाए रखना जरूरी है और सशक्त मुल्क की तरह आगे बढ़ें। पिछले कुछ सालों से देश जो तरक्की कर रहा है इसका जो लाभ होगा वो हर हिंदुस्तानी को होगा|
डोभाल ने कहा कि,''चंद लोग जो धर्म या विचारधारा के नाम पर लोगों में हिंसा या संघर्ष पैदा करने का प्रयत्न करते हैं उसका प्रभाव पूरे देश पर होता है। देश के अंदर भी होता है और देश के बाहर भी होता है|
हजरत सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने कहा कि,''कुछ भी घटना होने पर हम निंदा करते हैं। अब निंदा करने का नहीं बल्कि कुछ कर दिखाने का समय है। देश में जितने भी कट्टरपंथी संगठन पैर पसार चुके हैं उनको बैन किया जाए। चाहे कोई भी कट्टरपंथी संगठन हो, उनके खिलाफ सबूत होने पर उन्हें बैन कर देना चाहिए|