मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

पंजाब कांग्रेस प्रमुख से मुलाकात के दौरान भावुक हुए डॉ राज बहादुर, निकल पड़े आंसू; मंत्री द्वारा सरेआम अपमानित किए जाने के बाद VC पद से दिया था इस्तीफा

मोहाली: बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के कुलपति पद से इस्तीफा देने वाले डॉ राज बहादुर पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग से मोहाली में मुलाकात के दौरान भावुक हुए। डॉ राज बहादुर क…

पंजाब कांग्रेस प्रमुख से मुलाकात के दौरान भावुक हुए डॉ राज बहादुर, निकल पड़े आंसू; मंत्री द्वारा सरेआम अपमानित किए जाने के बाद VC पद से दिया था इस्तीफा
पंजाब कांग्रेस प्रमुख से मुलाकात के दौरान भावुक हुए डॉ राज बहादुर, निकल पड़े आंसू; मंत्री द्वारा सरेआम अपमानित किए जाने के बाद VC पद से दिया था इस्तीफा | फ़ोटो: TVL News

मोहाली: बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के कुलपति पद से इस्तीफा देने वाले डॉ राज बहादुर पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग से मोहाली में मुलाकात के दौरान भावुक हुए। डॉ राज बहादुर के आंखों से आंसू टपक पड़े। पंजाब स्वास्थ्य मंत्री ने कल मरीजों के गद्दों की खराब हालत देखकर  उन्हें उन पर लिटाया था।



पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने कहा कि,'मैं डॉ राज बहादुर जी से आँख नहीं पा रहा था था, क्योंकि उनकी आँखों में बेबसी थी। यह वह नहीं था जिसने अपमानित और अपमानित महसूस किया, बल्कि हम सभी एक साथ थे। अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने कहा कि,''सर, पूरा पंजाब आपके साथ खड़ा है।



बता दें कि, फरीदकोट में स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौरामाजरा ने गुरु गोविंद सिंह मेडिकल अस्पताल का दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों के उपयोग में आने वाले गद्दों का भी निरीक्षण किया|  गद्दों की खराब स्थिति देखकर कुलपति पर भड़कते हुए उन्हें (डॉ राज बहादुर) उन पर लेटने के लिए कहा।


स्वास्थ्य मंत्री ने 'सरेआम अपमान' किया, तो BFUHS के कुलपति ने CM को भेज दिया इस्तीफा


स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौरामाजरा द्वारा सबके सामने ऑन कैमरा अपमानित किए जाने के एक दिन बाद फरीदकोट स्थित बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के कुलपति डॉ. राज बहादुर ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है| जौरामाजरा ने कल मरीजों की खराब हालत देखकर उन्हें गद्दे पर लिटाया था।



इस मामले में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री से उनके दुर्व्यवहार के लिए तत्काल बिना शर्त माफी और इस्तीफे की मांग की थी। IMA ने पंजाब के मुख्यमंत्री से तुरंत हस्तक्षेप करने और मंत्री के खिलाफ तुरंत आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की |




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।