मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

UK से भारत आने वाली सभी उड़ानें 31 दिसंबर तक के लिए निलंबित, ब्रिटेन में मिले Coronavirus के नए स्ट्रेन को लेकर केंद्र का फैसला

नई दिल्ली: ब्रिटेन में कोरोना वायरस की नई स्‍ट्रेन का पता चला है जो इंग्लैंड के दक्षिण-पूर्व इलाकों में काफी तेजी से फैल रही है।ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिलने और अचानक से उसके मामलों म…

UK से भारत आने वाली सभी उड़ानें 31 दिसंबर तक के लिए निलंबित, ब्रिटेन में मिले Coronavirus के नए स्ट्रेन को लेकर केंद्र का फैसला
UK से भारत आने वाली सभी उड़ानें 31 दिसंबर तक के लिए निलंबित, ब्रिटेन में मिले Coronavirus के नए स्ट्रेन को लेकर केंद्र का फैसला | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: ब्रिटेन में कोरोना वायरस की नई स्‍ट्रेन का पता चला है जो इंग्लैंड के दक्षिण-पूर्व इलाकों में काफी तेजी से फैल रही है।ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिलने और अचानक से उसके मामलों में बढ़ोतरी होने से पूरी दुनिया में कोविड-19 को लेकर चिंता बढ़ गई है|इसको देखते हुए भारत सरकार ने यूके से आने वाली सभी उड़ानें 31 दिसंबर तक के लिए निलंबित कर दिया है|सोमवार को नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने घोषणा में बताया कि भारत ने UK से आने वाली सभी उड़ानें 31 दिसंबर तक के लिए निलंबित कर दिया है|




 नागरिक उड्डयन मंत्राल ने बताया,''यूके में मौजूदा स्थिति को देखते हुए, यूके में मौजूदा स्थिति को देखते हुए, भारत सरकार ने फैसला किया है कि यूके से भारत आने वाली सभी उड़ानें 22 दिसंबर रात 11:59 बजे से 31 दिसंबर रात 11:59 बजे तक अस्थायी रूप से निलंबित रहेंगी| यह फैसला 22 दिसंबर की रात से लागू होगा|




नागरिक उड्डयन मंत्राल ने बताया,'प्रचुर एहतियात के उपाय के रूप में, सभी पारगमन उड़ानों में ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों (उड़ान जो उड़ान भर चुके हैं या जो उड़ानें भारत में 22 दिसंबर को रात 11.59 बजे से पहले पहुंच रही हैं) को हवाई अड्डों पर आगमन पर अनिवार्य आरटी-पीसीआर परीक्षण कराना चाहिए|




 केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरद???प सिंह पुरी ने बताया,'यूनाइटेड किंगडम से खबरें हैं कि एक नए तरह का वायरस तेजी से फैल रहा है। इसलिए हमने 22 दिसंबर 23:59 बजे से ब्रिटेन से आने और जाने वाली सभी उड़ानों को 31 दिसंबर 2020 तक अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है|बेल्जिमय, फ्रांस और जर्मनी ने पहले ही यूनाईटेड किंगडम की हवाई यात्राओं को स्थगित कर दिया है। अगर हमें जानकारी मिलती है कि कहीं और भी नए तरह का वायरस है तो हम उसपर विचार करेंगे| पुरी ने बताया,'यूनाइटेड किंगडम से आने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के यात्रियों  को 22 दिसंबर के 23:59 बजे तक RT-PCR जांच कराना अनिवार्य है|




वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए प्रकार (स्ट्रेन) के संक्रमण को लेकर चिंताओं के बीच कहा कि सरकार सतर्क है और घबराने की आवश्यकता नहीं है। हर्षवर्धन ने कहा कि सरकार ने पिछले एक साल में हर वह काम किया है, जो कोविड-19 से निपटने के लिए महत्वपूर्ण था।



फ्लाइट को बैन करने की मांग दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की थी|  केजरीवाल ने आज ट्वीट करके लिखा कि यूनाइटेड किंगडम में कोरोना के नए स्ट्रेन से हलचल है और वो सुपर स्प्रेडर की तरह काम कर रहा है| ऐसे में भारत सरकार को यूके की सभी फ्लाइट बैन करनी चाहिए| राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने ट्वीट में लिखा कि यूनाइटेड किंगडम में कोरोना की नई स्ट्रेन की खबर चिंताजनक है| भारत सरकार को इस मामले में तुरंत एक्शन लेना चाहिए और UK, अन्य यूरोपीय देशों से आने वाली फ्लाइट तुरंत बैन करनी चाहिए|




ब्रिटेन में कोरोना का नया स्ट्रेन VUI-202012/01 मिला है, जिसके बाद विज्ञान जगत में हलचल तेज है| ब्रिटेन ने भी अपने यहां सख्ती को बढ़ाया है| ब्रिटेन की सरकार द्वारा वायरस के नए प्रकार के ''नियत्रंण से बाहर'' होने की चेतावनी जारी करने के बाद यूरोपीय यूनियन के कई देशों ने ब्रिटेन से आने वाली उडानों पर रोक लगा दी है। वहीं, ब्रिटेन ने भी रविवार से सख्त लॉकडाउन लागू कर दिया है।''खबर के मुताबिक, दक्षिण इंग्लैंड में कोरोना की नई स्‍ट्रेन के सामने आने के बाद नीदरलैंड ने इस साल के अंत तक ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी है।



हालांकि वैज्ञानिक यह पता लगा रहे हैं कि हाल में ही कोरोना मरीजों में बढ़ोतरी कहीं कोरोना के नए प्रकार से तो नहीं हुई है। ब्रिटिश विज्ञानियों ने वायरस के इस नए प्रकार को 'वीयूआइ 202012/01' नाम दिया है। नीदरलैंड ने ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर रोक इसलिए लगाई है ताकि इसका प्रकोप उसकी सीमा तक नहीं पहुंचे।खबर के मुताबिक, नीदरलैंड की लागू प्रतिबंध रविवार सुबह से प्रभावी हो गया। नीदरलैंड की सरकार ने कहा कि उसने कोरोना से बचाव के ब्रिटेन के सख्‍त उपायों को लागू करने के बाद यह फैसला लिया है।









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।