मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

ब्रिटेन में आए कोरोना के नए स्ट्रेन से लोगो को घबराने की जरूरत नही: केंद्र

नई दिल्ली: ब्रिटेन में सामने आए कोरोना वायरस के एक नए रूप के चलते भारत सरकार सतर्क हो गई है। सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए ब्रिटेन से आने वाले विमानों पर 31 दिसंबर तक रोक लगा दी है। नया कोरोना स्ट्रेन…

ब्रिटेन में आए कोरोना के नए स्ट्रेन से लोगो को घबराने की जरूरत नही: केंद्र
ब्रिटेन में आए कोरोना के नए स्ट्रेन से लोगो को घबराने की जरूरत नही: केंद्र | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: ब्रिटेन में सामने आए कोरोना वायरस के एक नए रूप के चलते भारत सरकार सतर्क हो गई है। सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए ब्रिटेन से आने वाले विमानों पर 31 दिसंबर तक रोक लगा दी है। नया कोरोना स्ट्रेन पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि,''ब्रिटेन में आए कोरोना के नए स्ट्रेन से लोगो को घबराने की जरूरत नही है| सरकार सतर्क है, ब्रिटेन से आए लोगो पर निगरानी रखी जा रही है और आने वाली फ्लाइट पर भी रोक लगा दी गई है|




नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया, 'ब्रिटेन में मौजूदा स्थिति को देखते हुए, भारत सरकार ने फैसला किया है कि ब्रिटेन से भारत आने वाली सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से 31 दिसंबर, 11:59 बजे तक निलंबित कर दिया जाएगा। यह प्रतिबंध 22 दिसंबर, 11:59 बजे से प्रभावी हो जाएगा।


मंत्रालय ने कहा, 'एहतियात के तौर पर ब्रिटेन से आने वाले विमानों में सवार यात्रियों (वे विमान जिन्होंने उड़ान भर ली है या जो उड़ानें भारत में 22 दिसंबर को रात 11.59 बजे से पहले पहुंच रही हैं) का हवाई अड्डों पर आगमन पर आरटी-पीसीआर परीक्षण अनिवार्य होगा।'




फ्लाइट को बैन करने की मांग दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की थी|  केजरीवाल ने आज ट्वीट करके लिखा कि यूनाइटेड किंगडम में कोरोना के नए स्ट्रेन से हलचल है और वो सुपर स्प्रेडर की तरह काम कर रहा है| ऐसे में भारत सरकार को यूके की सभी फ्लाइट बैन करनी चाहिए| राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने ट्वीट में लिखा कि यूनाइटेड किंगडम में कोरोना की नई स्ट्रेन की खबर चिंताजनक है| भारत सरकार को इस मामले में तुरंत एक्शन लेना चाहिए और UK, अन्य यूरोपीय देशों से आने वाली फ्लाइट तुरंत बैन करनी चाहिए|




ब्रिटेन में कोरोना का नया स्ट्रेन VUI-202012/01 मिला है, जिसके बाद विज्ञान जगत में हलचल तेज है| ब्रिटेन ने भी अपने यहां सख्ती को बढ़ाया है| जबकि फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड समेत यूरोप के कई देशों ने यूके की फ्लाइट पर ही बैन लगा दिया है| विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से कोरोना के इस नए स्ट्रेन पर अध्ययन किया जा रहा है|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।