मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

नड्डा के काफिले पर हुए हमले पर बोले शाह- घटना को गंभीरता से ले रहा है केंद्र, बंगाल सरकार को इस प्रायोजित हिंसा के लिए जवाब देना होगा

नई दिल्ली:पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमला किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने डायमंड हार्बर में एक सड़क को अवरुद्ध करने का प्रयास किया, जहां से भाजपा अध्यक्ष…

नड्डा के काफिले पर हुए हमले पर बोले शाह- घटना को गंभीरता से ले रहा है केंद्र, बंगाल सरकार को इस प्रायोजित हिंसा के लिए जवाब देना होगा
नड्डा के काफिले पर हुए हमले पर बोले शाह- घटना को गंभीरता से ले रहा है केंद्र, बंगाल सरकार को इस प्रायोजित हिंसा के लिए जवाब देना होगा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमला किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने डायमंड हार्बर में एक सड़क को अवरुद्ध करने का प्रयास किया, जहां से भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का काफिला गुजर रहा था। प्रदर्शनकारियों ने उनके काफिले पर भी पथराव किया।काफिले में शामिल भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की गाड़ी का शीशा भी टूट गया।



डायमंड हार्बर में भाजपा अध्यक्ष के काफिले पर हुए हमले पर गृह मंत्री अमित शाह ने ममता सरकार पर हमला बोला है और कहा कि,''बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के ऊपर हुआ हमला बहुत ही निंदनीय है|अमित शाह ने कहा कि,'' बंगाल सरकार को इस प्रायोजित हिंसा के लिए प्रदेश की शांतिप्रिय जनता को जवाब देना होगा|




.उन्‍होंने गुरुवार को ट्वीट में लिखा,'आज बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda जी के ऊपर हुआ हमला बहुत ही निंदनीय है, उसकी जितनी भी निंदा की जाये वो कम है। केंद्र सरकार इस हमले को पूरी गंभीरता से ले रही है। बंगाल सरकार को इस प्रायोजित हिंसा के लिए प्रदेश की शांतिप्रिय जनता को जवाब देना होगा। 




शाह ने कहा कि,''तृणमूल शासन में बंगाल अत्याचार, अराजकता और अंधकार के युग में जा चुका है।  टीएमसी के राज में पश्चिम बंगाल के अंदर जिस तरह से राजनीतिक हिंसा को संस्थागत कर चरम सीमा पर पहुँचाया गया है, वो लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखने वाले सभी लोगों के लिए दु:खद भी है और चिंताजनक भी|




डायमंड हार्बर में भाजपा अध्यक्ष के काफिले पर हुए हमले पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि,भाजपा अध्यक्ष  के काफिले पर पथराव किया गया; पश्चिम बंगाल में हिंसक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं; भाजपा अध्यक्ष के काफिले पर हमला घोर निंदनीय|'तोमर ने कहा,'' कल भी समाचार आया था कि जैसी सुरक्षा नड्डा जी को अपेक्षित थी वो उन्हें नहीं दी गई। सामान्यतः मतभिन्नता लोकतंत्र में स्वाभाविक है पर ऐसी घटनाएं देखने को नहीं मिलती थी। इस घटना पर सरकार की अनदेखी घोर निंदनीय है। मैं संबंधित लोगों पर कार्रवाई की मांग करता हूं|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।