मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती: किसान आन्दोलन के समर्थन में सपा ने निकाली ट्रैक्टर रैली, महेंद्रनाथ यादव ने कहा-किसानों की आवाजों को सुने सरकार

बस्ती: कृषि कानूनोंके खिलाफ आन्दोलनरत किसानों के समर्थन में सपा ने जगह- जगह निकाली ट्रैक्टर रैली| सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हरदिया चौराहे से निकाली रैली|पूर्व विध…

बस्ती: किसान आन्दोलन के समर्थन में सपा ने निकाली ट्रैक्टर रैली, महेंद्रनाथ यादव ने कहा-किसानों की आवाजों को सुने सरकार
बस्ती: किसान आन्दोलन के समर्थन में सपा ने निकाली ट्रैक्टर रैली, महेंद्रनाथ यादव ने कहा-किसानों की आवाजों को सुने सरकार — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: कृषि कानूनोंके खिलाफ आन्दोलनरत किसानों के समर्थन में सपा ने जगह- जगह निकाली ट्रैक्टर रैली| सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हरदिया चौराहे से निकाली रैली|पूर्व विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में रुधौली विधानसभा के पड़िया से निकाली गयी ट्रैक्टर रैली| दर्जनों ट्रैक्टर्स से सपा कार्यकर्ता रैली में हुए शामिल| 



सरकार के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर की नारेबाजी| पूर्व विधायक जितेंद उर्फ नन्दू चौधरी ने जिला प्रशासन पर दोहरा रवैया अपनाने का लगाया आरोप। हरदिया चौराहे से आगे जाने का प्रयास कर रहे दर्जनों की संख्या में सपा कार्यकर्ताओ को पुलिस ने किया गिरफ्तार।




समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर किसान आन्दोलन के समर्थन में किसान यात्रा ट्रैक्टर जुलूस निकालकर गुरूवार को समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव के नेतृत्व में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। ट्रैक्टर जुलूस लेकर जा रहे सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हर्दिया चौराहे के निकट हिरासत में ले लिया। बाद में सपा नेताओं को रिहा कर दिया गया।




सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार किसान हितों के साथ विश्वासघात कर रही है। यदि कानून बनाने से पहले किसान संगठनों से वार्ता की गई होती तो टकराव की यह स्थितियां नहीं बनती। ऐसे समय में जबकि आन्दोलित किसानों ने सरकार के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है, अच्छा हो कि सरकार किसानोें की मांगों पर विचार करे और किसान विरोधी तीन नये कृषि कानून समाप्त किये जाय। नये कानून किसानों के हित में नहीं बल्कि चंद कार्पोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने वाले हैं, इससे किसान तबाह हो जायेगा।




ट्रैक्टर किसान यात्रा के दौरान समाजवादी नेता और कार्यकर्ताओं ने केन्द्र व उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के विरोध में नारे लगाये। इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिला सचिव, महेश तिवारी, अरविन्द सोनकर, वृजेश मिश्र, मो. सलीम, रजनीश यादव, अखिलेश यादव, अभिषेक उपाध्याय, मो. जावेद, युनूस आलम, भोला पाण्डेय, मोईन अहमद, पवन कुमार मोदनवाल, विवेक कुमार शुक्ल, राम सनेही यादव, राघवेन्द्र सिंह, राम प्रकाश चौधरी, सुरेन्द्र सिंह ‘छोटे’ रामचन्दर यादव, भोला पाण्डेय, राम अजोर यादव, रितेश यादव, भोला यादव, प्रशान्त यादव, छोटू मिश्रा, गोपाल चौधरी, मो. आमिश खान, धर्मात्मा, कोईल यादव, संजय यादव, धर्म सिंह शर्मा, अमर गौड़, अरूण चौधरी, गोपाल दूबे, गोपाल यादव, रामवृक्ष यादव, विकास यादव, मो. हारिश, जर्सी यादव, जहीर, श्याम यादव, सुजीत यादव, पवन मोदनवाल कल्लू, सुशील यादव, जैद अहमद, इरशाद मोहम्मद, शफीक, हरि प्रसाद यादव, चंदन चौधरी, बब्लू निषाद, आशुतोष चौधरी, हरीश यादव आदि शामिल रहे।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।