नई दिल्ली: कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने पार्टी की हिमाचल प्रदेश इकाई के पद से इस्तीफ दे दिया है| कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की संचालन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी को पत्र लिखकर इस्तीफा सौंपा। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार में भाग लेंगे।
21 अगस्त, 2022 को कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा, 'मैंने हिमाचल चुनाव के लिए कांग्रेस की संचालन समिति की अध्यक्ष पद से भारी मन से इस्तीफा दिया है। यह दोहराते हुए कि मैं आजीवन कांग्रेसी हूं और अपने विश्वास पर कायम हूं।
कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा,'मेरे खून में दौड़ने वाली कांग्रेस की विचारधारा के लिए प्रतिबद्ध, इसमें कोई शक नहीं है! हालाँकि, एक स्वाभिमानी व्यक्ति के रूप में निरंतर बहिष्कार और अपमान को देखते हुए- मेरे पास कोई विकल्प नहीं बचा था।
बता दें कि, कांग्रेस ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद को केंद्र शासित प्रदेश में पार्टी की प्रचार समिति का प्रमुख नियुक्त किया था, लेकिन आजाद ने प्रस्ताव को ठुकरा दिया था| जम्मू और कश्मीर में संगठन में सुधार के तौर पर कांग्रेस ने गुलाम नबी आज़ाद के करीबी माने जाने वाले विकार रसूल वानी को अपनी जम्मू-कश्मीर इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया|