मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

नोएडा में 'गालीबाज' महिला का VIDEO का वायरल: सिक्योरिटी गार्डों को दी भद्दी-भद्दी गालियां...हाथापाई, पुलिस ने आरोपी लेडी को किया अरेस्ट

नोएडा: Bhavya Rai Abuse-Assault Video: नोएडा के सेक्टर-126 में जेपी विश टाउन सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्डो को गाली देने वाली महिला का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया है| नो…

नोएडा में 'गालीबाज' महिला का VIDEO का वायरल: सिक्योरिटी गार्डों को दी भद्दी-भद्दी गालियां...हाथापाई, पुलिस ने आरोपी लेडी को किया अरेस्ट
नोएडा में 'गालीबाज' महिला का VIDEO का वायरल: सिक्योरिटी गार्डों को दी भद्दी-भद्दी गालियां...हाथापाई, पुलिस ने आरोपी लेडी को किया अरेस्ट | फ़ोटो: TVL News

नोएडा: Bhavya Rai Abuse-Assault Video: नोएडा के सेक्टर-126 में जेपी विश टाउन सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्डो को गाली देने वाली महिला का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया है| नोएडा की हाईटेक सोसायटी जेपी विश टाउन की एक 'गालीबाज' महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है| वायरल वीडियो में महिला सिक्योरिटी गार्डो को भद्दी-भद्दी गालियां देती दिखाई दे रही है....  इस दौरान वह गार्ड के साथ हाथापाई और धक्का-मुक्की भी करती नजर आ रही है, जबकि वहां मौजूद दूसरे गार्ड उसे ऐसा नहीं करने की बात कहते नजर आ रहे हैं|



महिला का नाम भव्या रॉय बताया जा रहा है जो नोएडा के थाना सेक्टर-126 क्षेत्र की जेपी सोसायटी में रहती है, महिला भव्या पेशे से वकील भी है। घटना 20 अगस्त की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक गेट खोलने में थोड़ी से देर होने पर यह महिला सोसाइटी के गार्डो के साथ अभद्रता और गालीगलौज करने लगी। यही नहीं महिला वीडियो में बिहारियों के खिलाफ जहर उगलती भी देखी गई है।



वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि महिला भाव्या रॉय गार्डों के साथ जमकर गाली-गलौज कर रही है ...अभद्र भाषा का प्रयोग कर रही है। इस दौरान गार्ड भाव्या रॉय से बचकर दूर भी जा रहे हैं, लेकिन उसके बावजूद महिला उनके पास जाकर गाली-गलौज कर रही है और एक गार्ड को पकड़कर धक्का-मुक्की भी कर रही है। बताया जा रहा है कि भाव्या शराब के नशे में थी।



फिलहाल,पुलिस ने गाली देने वाली महिला भाव्या रॉय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला पर आईपीसी की धारा 153 ए, 323, 504, 505 (2), 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।  नोएडा पुलिस ने बताया,''नोएडा के जेपी विश टाउन में एक सुरक्षाकर्मी को गाली देते हुए वीडियो में कैद महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पूछताछ जारी है| 



दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा कि,'' ये महिला सरेआम इस गार्ड से इतनी गुंडागर्दी और गाली गालौच कर रही है. ये किस प्रकार का घटियापन है| नॉएडा पुलिस इस महिला के खिलाफ सख्त कार्यवाही बहुत ज़रूरी है|



अतिरिक्त सीपी (मुख्यालय) भारती सिंह ने बताया,'' सोसायटी के सुरक्षाकर्मी के साथ अभद्रता, बदसलूकी करते हुए वीडियो में भव्या राय नाम की महिला पकड़ी गई। पुलिस ने सुरक्षा गार्ड की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। उसका वाहन थाने लाया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है|



जेपी विश टाउन में एक सुरक्षाकर्मी को गाली देते हुए वीडियो में कैद हुई वकील भाव्या रॉय पर आईपीसी की धारा 153 ए, 323, 504, 505 (2), 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।



नोएडा के डीएम सुहास एल यतिराज ने कहा, ''इस मामले में कानूनी कार्रवाई पहले ही शुरू कर दी गई है.''



सोसायटी सचिव अंकित कुच्छल ने कहा, 'गार्ड ने पुलिस को अर्जी दी थी, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। महिला किराएदार है और वह 3-4 महीने से यहां रह रही, महिला एक वकील  है। हमने उसके फ्लैट के मालिक से संपर्क किया है और सोसायटी द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।