मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 सितंबर 2026

“खाओ और SHHHHH…”: अनुराग ठाकुर ने सिसोदिया को बताया ‘Money SHH’ , कहा- चुपचाप बनाते हैं पैसा

● सिसोदिया शराब 'घोटाले' में आरोपी लेकिन केजरीवाल किंगपिन: अनुराग ठाकुर●आबकारी 'घोटाले' को अन्य मुद्दों के साथ छिपाने की कोशिश न करें AAP, असली चेहरा बेनकाब: बीजेपी नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अनुराग…

“खाओ और SHHHHH…”: अनुराग ठाकुर ने सिसोदिया को बताया ‘Money SHH’ , कहा- चुपचाप बनाते हैं पैसा
“खाओ और SHHHHH…”: अनुराग ठाकुर ने सिसोदिया को बताया ‘Money SHH’ , कहा- चुपचाप बनाते हैं पैसा | फ़ोटो: TVL News

● सिसोदिया शराब 'घोटाले' में आरोपी लेकिन केजरीवाल किंगपिन: अनुराग ठाकुर

●आबकारी 'घोटाले' को अन्य मुद्दों के साथ छिपाने की कोशिश न करें AAP, असली चेहरा बेनकाब: बीजेपी  


नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर कटाक्ष करते हुए  उन्हें "मनी श" कहा और आरोप लगाया कि वह पैसा बनाता है और चुप्पी बनाए रखता है|  "भ्रष्टाचार के नए रिकॉर्ड बनाने में अरविंद केजरीवाल नंबर वन हैं। मनीष सिसोदिया का नया नाम अब है, MONEY SHH. घोटाले करो और उटले पांव वापस जाओ"



केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की टिप्पणी अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार की अब वापस ले ली गई दिल्ली आबकारी नीति में कथित नियमों के उल्लंघन के सिलसिले में सिसोदिया के आधिकारिक आवास पर सीबीआई द्वारा छापेमारी के एक दिन बाद आई है| 



उन्होंने कहा, ‘अगर शराब नीति ठीक थी तो आपने वह वापस क्यों ली? आप की हालत ऐसी थी कि अगर चोरी को दाढ़ी में तिनका दिखा तो उसने बचने के लिए दाढ़ी मुंडवा ली वैसे ही मनीष सिसोदियो और अरविंद केजरीवाल जी को जब शराब नीति में भ्रष्टाचार दिखा तो शराब नीति वापस ले ली|



अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘अगर मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को रिटेल में अनुमति नहीं थी तो इस नीति के तहत क्यों अनुमति दी गई? कार्टेल कंपनियों को ठेका क्यों दिया गया? ब्लैक लिस्टेड कंपनियों को ठेका दिया गया या नहीं? यह आम आदमी पार्टी की सरकार रेवड़ी सरकार और बेवड़ी सरकार है: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर



केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘मनीष सिसोदिया जी ने तो अब अपने नाम की स्पेलिंग भी शायद बदल ली है। अब इनका अगला आ गया है M O N E Y SHH| "शराब घोटाले के नंबर वन आरोपी  मनीष सिसोदिया है, लेकिन kingpin हैं अरविंद केजरीवाल है".



आम आदमी पार्टी के 2024 में बीजेपी को मुख्य चुनौती देने वाले (2024 का चुनाव AAP वर्सेज बीजेपी के बीच होगा) दावे पर अनुराग ठाकुर ने कहा,'AAP ने पहले भी बड़े-बड़े दावे किए लेकिन पीएम मोदी के सामने टिक नहीं पाए|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 13 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।