मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गांधी फैमिली से कोई भी नहीं लड़ेगा कांग्रेस अध्यक्ष का पद चुनाव: अशोक गहलोत

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में शामिल राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को स्पष्ट किया है कि गांधी परिवार से कोई भी कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेगा| राजस्थान के मुख्यम…

गांधी फैमिली से कोई भी नहीं लड़ेगा कांग्रेस अध्यक्ष का पद चुनाव: अशोक गहलोत
गांधी फैमिली से कोई भी नहीं लड़ेगा कांग्रेस अध्यक्ष का पद चुनाव: अशोक गहलोत | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में शामिल राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को स्पष्ट किया है कि गांधी परिवार से कोई भी कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेगा|  राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने शुक्रवार को कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पार्टी अध्यक्ष का चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है और वो चाहते हैं कि गांधी परिवार से अलग कोई व्यक्ति पार्टी अध्यक्ष बनें।



अशोक गहलोत ने कहा कि,''मैंने पहले भी कहा एक बार मुझे राहुल जी को रिक्वेस्ट करनी थी जब सब PCCs प्रस्ताव पास कर रही है कि आपको अध्यक्ष बनना चाहिए तो फिर आप स्वीकार कीजिए, मैंने काफी बातचीत करने की कोशिश की पर उनका कहना है कि हमने फैसला कर लिया कि एक बार कोई गांधी फैमिली का व्यक्ति हम उम्मीदवार नहीं बनेंगे|



राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि,''ये उन्होंने (राहुल गांधी ने ) स्पष्ट कह दिया है कि मुझे मालूम है सब लोग चाहते भी हैं और मैं सम्मान करता हूं उनकी बातों का,PCCs ने प्रस्ताव पास किया,कार्यकर्ता चाहते हैं तो मेरे दिल में उनके प्रति सम्मान बहुत ज्यादा है पर एक बार हमने तय कर लिया कि इस बार नॉन-गांधी फैमिली का कोई व्यक्ति अध्यक्ष बने।



अशोक गहलोत ने कहा कि,''ये तय है कि मुझे अध्यक्ष पद के लिए कॉन्टेस्ट करना है, पर मैं देखता हूं ये पार्टी इनर डेमोक्रेसी की बात है, एक नई शुरुआत हम लोग करें सब मिलकर और मुझे उम्मीद है कि जो हालात देश के हैं, उसके लिए प्रतिपक्ष का मजबूत होना बहुत जरूरी है, उसके लिए हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।