मुख्य सामग्री पर जाएँ
22 सितंबर 2026

राजस्थान की जनता चाहती है कि सचिन पायलट के साथ इंसाफ हो: प्रियंका गांधी से मिले आचार्य प्रमोद कृष्णम

नई दिल्‍ली: कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर स्थिति लगभग साफ हो चुकी है। राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर कशमकश बना हुआ है। इसी बीच कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद 10 जनपद पहुंचे और जाने से…

राजस्थान की जनता चाहती है कि सचिन पायलट के साथ इंसाफ हो: प्रियंका गांधी से मिले आचार्य प्रमोद कृष्णम
राजस्थान की जनता चाहती है कि सचिन पायलट के साथ इंसाफ हो: प्रियंका गांधी से मिले आचार्य प्रमोद कृष्णम | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली:  कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर स्थिति लगभग साफ हो चुकी है। राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर कशमकश बना हुआ है। इसी बीच कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद 10 जनपद पहुंचे और जाने से पहले उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता चाहती है कि सचिन पायलट के साथ इंसाफ हो। प्रियंका गाँधी से मिलने कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा -  "राजस्थान का मुख्यमंत्री कौन हो ये फैसला नेतृत्व करेगा,'विधायक करेंगे लेकिन राजस्थान की जनता चाहती है के साथ इन्साफ हो "


कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में शामिल राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को पुष्टि की है कि गांधी परिवार से कोई भी कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेगा| अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि गांधी परिवार की ओर से कोई भी पार्टी अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए | बता दें,'अशोक गहलोत ने केरल में राहुल गांधी से मुलाकात की, जहां उन्होंने बीती रात 'भारत जोड़ो यात्रा' में हिस्सा लिया|



अशोक गहलोत अभी राजस्थान के मुख्यमंत्री हैं|  कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को दोहरी भूमिका निभाने के लिए दो पद नहीं मिल सकते|


‘one-man, one-post’: 'वन-मैन, वन-पोस्ट' स्टैंड पर अशोक गहलोत को राहुल गांधी का संदेश 


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के मद्देनजर इस साल उदयपुर में पार्टी के चिंतन शिविर में लिया गया संकल्प (वन-मैन वन-पोस्ट) कायम रखा जाएगा। राहुल गांधी ने कहा, "जो हम सभी ने उदयपुर में तय किया था, वह कांग्रेस का एक कमिटमेंट है।  मैं आशा करता हूं, हम अपने उस कमिटमेंट पर खरे उतरेंगे | कहा कि उदयपुर अधिवेशन में एक व्यक्ति-एक पद पर हमने जो फैसला किया था, वह कायम रहेगा।



INC Prez Polls: केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण ने कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए जारी की अधिसूचना 










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 14 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।