मुख्य सामग्री पर जाएँ
17 अक्टूबर 2026

असम में प्रियंका गांधी का भाजपा पर हमला, PM मोदी से पूछा- पिछले चुनावों में किये गए सारे वादे तोड़ दिए तब दु:ख क्यों नहीं हुआ?

जोरहाट:असम के जोरहाट में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि,''पिछले चुनाव में बीजेपी ने आपसे बहुत से वादा किए थे। आपसे कहा था कि 25 लाख रोज़गार मिलेंगे। क्या वो रोज़ग…

असम में प्रियंका गांधी का भाजपा पर हमला, PM मोदी से पूछा- पिछले चुनावों में किये गए सारे वादे तोड़ दिए तब दु:ख क्यों नहीं हुआ?
असम में प्रियंका गांधी का भाजपा पर हमला, PM मोदी से पूछा- पिछले चुनावों में किये गए सारे वादे तोड़ दिए तब दु:ख क्यों नहीं हुआ? | फ़ोटो: TVL News

जोरहाट:असम के जोरहाट में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि,''पिछले चुनाव में बीजेपी ने आपसे बहुत से वादा किए थे। आपसे कहा था कि 25 लाख रोज़गार मिलेंगे। क्या वो रोज़गार आपको मिले? उन्होंने कहा था CAA लागू नहीं करेंगे। लेकिन सत्ता में आते ही CAA लागू करने की बात की|





असम की जो संस्कृति है, अस्मिता है, जिसके बारे में जो भी नेता यहां आते हैं वह सब यहां आकर आपको कहते हैं कि आपकी संस्कृति को बचाने वाले हम हैं। लेकिन जब मैं चाय बागान की अपनी बहनों से मिली तो मुझे एहसास हुआ कि आपकी संस्कृति की रखवाली मेरे सामने बैठी हैं| जो महिलाएं चाय के बागानों में काम करती हैं, दिन भर मजदूरी करती हैं, घर-गृहस्थी संभालती हैं, बाहर जाकर प्रोफेशनल काम करती हैं, वही महिलाएं असम की मां हैं, असम की बेटियां हैं, वहीं असमिया संस्कृति की रखवाली करने वाली हैं |




प्रधानमंत्री जी को यह दु:ख हुआ कि कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर गलत फोटो डाल दी,  लेकिन जब यहाँ पर बाढ़ आई तो उनको उस वक़्त दु:ख क्यों नहीं हुआ?  ...जब यहां पर CAA का आंदोलन चला तब दुःख क्यों नहीं हुआ? ..जब असम में आग लगी तब प्रधानमंत्री जी को दुख क्यों नहीं हुआ? तब वो आपके सामने क्यों नहीं आए? तब उन्होंने अपना दु:ख व्यक्त क्यों नहीं किया? |




पिछले चुनाव में उन्होंने तमाम वादे किए लेकिन एक-एक करके सारे वादे तोड़ दिए। तब प्रधानमंत्री जी को दु:ख क्यों नहीं हुआ?  ..क्या वह किसी चाय के बागान में गए हैं? क्या वो मेरी बहनों से मिले हैं? क्या उन्होंने मेरी बहनों के हाथों में पड़े छालों को देखा है?..समाज का सबसे बड़ा बोझ आप उठाती हैं। एक महिला, जो बड़े से बड़े परिवार की हो, गरीब हो, मजदूर हो, या खुद एक उद्योगपति हो। आपने हमेशा समाज का बोझ उठाया है|



भाजपा ने पिछले चुनाव में आपसे तमाम वादे किये, लेकिन क्या वह वादे पूरे हुए? आपको कहा कि 25 लाख रोजगार मिलेंगें, क्या वो रोगजार मिले? नहीं आपको कहा कि असम एकॉर्ड का खंड 6, जिसमें आपकी संस्कृति सुरक्षित रहती है, उसे लागू करेंगे। क्या उसे लागू किया गया? नहीं|




 BJP ने कहा था कि CAA लागू नहीं करेंगे, लेकिन सत्ता में आते ही CAA लागू करने की बात की। चाय के बागानों में जिन महिलाओं से मैं मिली उन्होंने कहा कि ना तो चिकित्सा की कोई सुविधा है, ना टॉयलेट की, ना उनकी दिहाड़ी बढ़ाई गई है|




तरुण गोगोई जी कांग्रेस के नेता थे। उनके कण-कण में कांग्रेस थी और उनकी रगों में असमिया संस्कृति, असमिया गर्व दौड़ता था| हमारे सबसे बड़े नेता तरुण गोगोई जी, जो असम के लिए समर्पित रहे। उनका अपमान करते वक्त प्रधानमंत्री जी ने एक बार भी नहीं सोचा| जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री यहां आए तो उन्होंने महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव जी के बारे में गलत तरह से जिक्र किया। उनका इतना भी आदर नहीं किया कि वो जाने कि श्रीमंत शंकरदेव जी ने अपने जीवन में असम के लिए क्या किया |




भाजपा की जितनी भी नीतियां हैं वह असम के लिए नहीं हैं, बल्कि केंद्र के लिए हैं, दिल्ली को मजबूत बनाने के लिए हैं और अपने उद्योगपति मित्रों को मजबूत बनाने के लिए हैं | यहां की महान विभूति लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई जी के नाम पर सरकारी पैसों से बनाया गया एयरपोर्ट आज इनके उद्योगपति मित्रों को दिया जा रहा है|





जो भी नेता आपके सामने आए तो आपको - नौकरी मांगनी चाहिए रोजगार मांगना चाहिए  अपना विकास और अपना भविष्य मांगना चाहिए| आपको मुफ़्त का टू-व्हीलर नहीं चाहिए, आपको चंदा नहीं चाहिए, बल्कि आप अपने आत्मसम्मान की लड़ाई लड़ रहे हैं। ये चुनाव आपके आत्मसम्मान की बात है | जिस तरह से युवाओं को धोखा दिया उसी तरह से चाय बागान के मजदूरों को धोखा दिया है। कहा था कि टी-ट्राइब्स को एक अलग दर्जा देंगे, नहीं दिया। जमीन के पट्टे देंगे, वो भी नहीं दिए|जब यह आपके सामने आकर इतने बड़े-बड़े वादे करते हैं कि हम आपका भविष्य बनायेंगे, हम विकास कराएँगे तो आप इन पर भरोसा कैसे कर सकते हैं? क्योंकि आपका अनुभव रहा है, आपने देखा है कि 5 सालों में आपके लिए क्या किया गया है| 



कांग्रेस ने जो 5 गारंटी आपके लिए तय की हैं यह खोखले वादे नहीं हैं, यह झूठ नहीं हैं बल्कि यह 5 गारंटी कह रही हैं कि जब कांग्रेस की सरकार आएगी तो हम यह काम आपके लिए करेंगे|




 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 15 अक्टूबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।