पश्चिम बंगाल के बांकुरा में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि,'दीदी (ममता बनर्जी) भ्रष्टाचारे खेला चालबे ना चालबे ना, सिंडीकेट खेला चालबे ना, कटमनी खेला चालबे ना| दीदी (ममता बनर्जी) आपने अपना ये असली चेहरा 10 साल पहले दिखा दिया होता तो बंगाल में कभी आपकी सरकार नहीं बनती। अगर ये हिंसा, ये अत्याचार ही करना था तो आपने मां-माटी-मानुष की बात क्यों की?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,''दीदी और उनकी सरकार ने 10 साल के दौरान पश्चिम बंगाल में क्या खैला किया, ये पूरा क्षेत्र इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। दीदी के 10 साल में सामान्य जन बेहाल हुए लेकिन टीएमसी के नेता मालामाल होते चले गए। बड़ी-बड़ी गाड़ी, बड़ी-बड़ी बाड़ी, ये किसके पैसे से खरीदी गई| मोदी ने कहा कि,''मैं जितना दीदी से आपके सवाल पूछता हूं, उतना वो मुझ पर गुस्सा करती हैं। अब तो कह रही हैं कि उनको मेरा चेहरा भी पसंद नहीं है। अरे दीदी, लोकतंत्र में चेहरा नहीं, जनता की सेवा, जनता के लिए किया गया काम कसौटी पर होता है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,''मैं इस बार बंगाल के चुनाव में पहली बार वोट डालने जा रहे- First Time Voters से, अपने नौजवान साथियोंसे भी कहूंगा कि शोनार बांग्ला के सपने को सच करने के लिए भारी मात्रा में वोट डालिए। आपसे पहले की पीढ़ियों का बहुत कीमत समय, लेफ्ट-कांग्रेस और TMC ने गंवा दिया है| इन तीनों पार्टियों की दुर्नीतियों की वजह से बंगाल के लाखों प्रतिभाशाली लोगों को पलायन करना पड़ा है। इन तीनों पार्टियों की दुर्नीतियों की वजह से बंगाल उतनी तेजी से विकास नहीं कर सका, जितना करना चाहिए था|
मोदी ने कहा,''बंगाल में आपको भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्थाएं मिलें, इसके लिए बीजेपी सरकार जरूरी है। बंगाल में विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए बीजेपी सरकार जरूरी है। आपके कॉलेज, यूनिवर्सिटिज की आधुनिकता बढ़े, इसके लिए बीजेपी सरकार जरूरी है|
आशोल पॉरिबोर्तोन- बंगाल के विकास के लिए। आशोल पॉरिबोर्तोन- बंगाल के गौरव को बढ़ाने के लिए। आशोल पॉरिबोर्तोन- बंगाल में एक ऐसी सरकार लाने के लिए जो गरीबों की सेवा करे, उनकी तकलीफें दूर करें| आशोल पॉरिबोर्तोन- बंगाल में एक ऐसी सरकार लाने के लिए जो सरकारी योजनाओं का पैसा 100% गरीब तक पहुंचाए आशोल पॉरिबोर्तोन- बंगाल में एक ऐसी सरकार लाने के लिए जो तोलाबाजों, सिंडिकेट को जेल भेजे, भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई करे आशोल पॉरिबोर्तोन अब बंगाल में BJP लाकर दिखाएगी: PM
तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति ने आपको क्या बना दिया है। आपने अपना ये असली चेहरा 10 साल पहले दिखा दिया होता तो बंगाल में कभी आपकी सरकार नहीं बनती। ये हिंसा, ये अत्याचार, ये उत्पीड़न ही करना था तो फिर मां-माटी-मानुष की बात क्यों की आपने: PM
केंद्र सरकार हर घर पाइप से जल पहुंचाने के लिए अभियान चला रही है। हमने सैकड़ों करोड़ रुपए बंगाल सरकार को दिया है। लेकिन यहां की बहनें-बेटियां, बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं। नल कहां है दीदी, जल कहां है दीदी? यहां खेतों में पानी क्यों नहीं है दीदी| क्यों यहां का किसान साल में सिर्फ एक फसल लेने के लिए मजबूर है? यहां सिंचाई व्यवस्थाएं जर्जर क्यों हैं, परियोजनाएं लटकी क्यों हैं दीदीं? यहां युवा परेशान हैं। चाकरी, उद्योग, निवेश कहां है दीदी? आपने 10 साल में सिर्फ खोखली घोषणाएं की हैं, ज़मीन पर काम कहां है दीदी: PM