मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

असम विधानसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी का जारी किया घोषणापत्र ,फ्री बिजली से लेकर 5 लाख रोजगार तक का वादा

दिसपुर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुवाहाटी में पार्टी कार्यालय में असम विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि,'' हमने आपको 5 गारंटी का…

असम विधानसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी का जारी किया घोषणापत्र ,फ्री बिजली से लेकर 5 लाख रोजगार तक का वादा
असम विधानसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी का जारी किया घोषणापत्र ,फ्री बिजली से लेकर 5 लाख रोजगार तक का वादा | फ़ोटो: TVL News

दिसपुर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुवाहाटी में पार्टी कार्यालय में असम विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि,'' हमने आपको 5 गारंटी का हथियार दिया है। ये घोषणापत्र असम की जनता की आवाज़ है, ये असम की जनता की रक्षा करेगा| कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में पांच लाख सरकारी नौकरियां देने और सभी को हर महीने 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का भी वादा किया है| इसके अलावा, चाय बागान श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी बढ़ा कर 365 रुपये करने का भी वादा किया गया है|





पार्टी का घोषणापत्र जारी करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इस मेनिफेस्टो को हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने और नेताओं ने आम जनता से, युवाओं, किसानों, और मजदूरों से बातचीत करके बनाया है|यह जो मेनिफेस्टो है, इस पर कांग्रेस पार्टी का सिंबल है मगर यह मेनिफेस्टो असम ने बनाया है, असम की जनता ने बनाया है। इसमें असम की आवाज है|




राहुल गांधी ने कहा,''यह मेनिफेस्टो 5 गारंटी देता है मगर ये मेनिफेस्टो यह भी गारंटी देता है कि जो असम का इतिहास है, असम की भाषा और संस्कृति है, उसकी हम रक्षा करेंग| यह मेनिफेस्टो सिर्फ 5 गारंटी ही नहीं देता है बल्कि यह असम पर जो आक्रमण हो रहा है उसको रोकने का मेनिफेस्टो है|




कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि,''मैं कांग्रेस पार्टी के नेताओं को, कार्यकर्ताओं को धन्यवाद करना चाहता हूं कि उन्होंने यह काम किया। असम के लिए काम किया, कांग्रेस पार्टी के लिए काम किया|यह कोई मामूली चुनाव नहीं है। यह जो हमारी सेना है, यह असम की रक्षा करने वाली सेना है और यह असम पर आक्रमण करने वाली सेना से लड़ रही है|




इससे पहले एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि ,नरेंद्र मोदी ने आपसे कहा था कि गैस सिलेंडर का दाम कम करेंगे। UPA के समय 400 रुपये का सिलेंडर मिलता था और NDA में यह 900 रुपये का मिलता है। नरेंद्र मोदी कहते हैं कि हर घर में गैस पहुंचा दिया। फायदा किसको हुआ? गरीब परिवारों को नहीं, 2-3 बड़े उद्योगपतियों को|





असम के तिनसुकिया में आईओसी रिफाइनरी में कर्मचारियों के साथ बातचीत करते कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने कहा कि,''देश में रोज़गार छोटे बिजनेस, कंपनी और किसान देते हैं और इन सब पर मोदी जी ने आक्रमण किया है, पहले नोटबंदी की उसके बाद GST,इन सबका लक्ष्य हिंदुस्तान की रीढ़ की हड्डी को तोड़ने की है|




राहुल गांधी ने कहा कि,'निजीकरण की अपनी जगह है लेकिन जहां पर पब्लिक सेक्टर इफेक्टिव काम कर रहा है, समाज के लिए रोल प्ले का काम कर रहा है उसे निजीकरण करने की क्या जरूरत है। आप कॉम्पिटिशन लाना चाहते हैं तो लाई लेकिन जो मजबूत पब्लिक सेक्टर कंपनी है उसे क्यों डिस्टर्ब कर रहे|इसका एक ही लक्ष्य है कि जो फायदा पब्लिक सेक्टर जनता को दे रही वो ये अपने लोग 2-3 लोगों को देना चाहते है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।