नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने भारत-बांग्लादेश साझेदारी की समीक्षा करने तथा उसे और मजबूत करने पर चर्चा की| बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,''आज हमने आतंकवाद और कट्टरवाद के खिलाफ सहयोग पर भी जोर दिया। 1971 की spirit को जीवंत रखने के लिए भी यह बहुत आवश्यक है कि हम ऐसी शक्तियों का मिल कर मुकाबला करें, जो हमारे आपसी विश्वास पर आघात करना चाहती हैं।
PM मोदी ने कहा,'प्रधानमंत्री शेख हसीना जी के नेतृत्व में बांग्लादेश ने उल्लेखनीय प्रगति की है। पिछले कुछ सालों में हमारा आपसी सहयोग भी हर क्षेत्र में तेज़ी से बढ़ा है। आज बांग्लादेश भारत का सबसे बड़ा development partner और क्षेत्र में हमारा सबसे बड़ा trade partner है। हमारे घनिष्ठ सांस्कृतिक और people-to-people संबंधों में भी निरंतर वृद्धि हुई है। आज प्रधानमंत्री शेख हसीना जी और मैंने सभी द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतर-राष्ट्रीय मुद्दों पर व्यापक चर्चा की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,''बंगबंधु ने जिस स्थिर, समृद्ध और प्रगतिशील बांग्लादेश का vision देखा था, उसे साकार करने में भारत बांग्लादेश के साथ कदम से कदम मिला कर चलता रहेगा। आज हमारी बातचीत इस मूल प्रतिबद्धता को दोहराने का भी एक उत्तम अवसर रही। एक बार फ़िर, प्रधानमंत्री शेख़ हसीना जी और उनके डेलीगेशन का मैं भारत में हार्दिक स्वागत करता हूँ। और भारत में उनके सुखद प्रवास की कामना करता हूँ।
यह भी पढ़ें: भारत और बांग्लादेश के बीच कई एमओयू पर हुए हस्ताक्षर
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा,'मैं भारत लगभग 3 साल के बाद आ रही हूं, मैं भारत का धन्यावाद करती हूं और हमारे बीच आगे एक सकारात्मक प्रस्तावों की अपेक्षा करती हूं| अगले 25 वर्षों के लिए अमृत काल की मैं शुभकामनाएं देती हूं क्योंकि भारत आत्मानिर्भर भारत के लिए किए गए प्रस्तावों को प्राप्त करने की ओर अग्रसर है|
भारत हमारा हमेशा से एक अच्छा साथी रहा: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना
यह भी पढ़ें: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाकात