मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

Bharat Jodo Yatra: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में राहुल गांधी के साथ J&K के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने की कदमताल

रामबन: Bharat Jodo Yatra Day 133: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की आज की शुरुआत जम्मू-कश्मीर के रामबन से की। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में 7 सितंबर 2022 को त…

Bharat Jodo Yatra: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में राहुल गांधी के साथ J&K के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने की कदमताल
Bharat Jodo Yatra: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में राहुल गांधी के साथ J&K के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने की कदमताल | फ़ोटो: TVL News

रामबन: Bharat Jodo Yatra Day 133: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की आज की शुरुआत जम्मू-कश्मीर के रामबन से की। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में 7 सितंबर 2022 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर पहुंच रही है। आज (27 जनवरी, 2023 को) इस यात्रा का 133वां दिन है। भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर श्रीनगर में शेर-ए-कश्मीर मैदान में संपन्न होगी। 125वें दिन ''भारत जोड़ो यात्रा'' 22 जनवरी की शाम को पंजाब के पठानकोट से जम्मू कश्मीर पहुंची थी|



भारत जोड़ो यात्रा 133वें दिन 'यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) आज रामबन के NH-44 बनिहाल रेलवे स्टेशन से रवाना होकर अनंतनाग तक जाएगी। राहुल गांधी के साथ नेशनल कान्फ्रेन्स के उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी मार्च कर रहे हैं। इस दौरान, बड़ी संख्या में तिरंगा थामे कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता राहुल के साथ ???दयात्रा करते नजर आए|



बनिहाल में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए| राहुल की तरह सफेद टी-शर्ट पहने उमर ने कांग्रेस पार्टी के हजारों समर्थकों के साथ राहुल के साथ पदयात्रा में हिस्सा लिया|



इस बीच,जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा ,“जम्मू-कश्मीर प्रशासन राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रहा है। सुरक्षा चूक केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के अनुचित और अप्रस्तुत रवैये का संकेत देती है|



कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा ,“यहां संबंधित एजेंसियों ने सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया है। पिछले 15 मिनट से यहां भारत जोड़ो यात्रा के साथ कोई सुरक्षा अधिकारी नहीं है। यह एक गंभीर चूक है। राहुल गांधी और अन्य यात्री बिना किसी सुरक्षा के नहीं चल सकते|



जम्मू-कश्मीर की वादियों में जितनी खूबसूरती है, यहां के लोग उतने ही ज़िंदादिल हैं, जिनके जीवन को एक सुरक्षित कल देना हमारी साझी जिम्मेदारी है। इसी मकसद और इरादों के साथ #BharatJodoYatra आज रामबन से रवाना होकर अनंतनाग तक जाएगी। जुड़े रहिए, उम्मीदों का सफ़र जारी है: कांग्रेस



आज #BharatJodoYatra में @RahulGandhi जी के साथ जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री @OmarAbdullah जी ने कदमताल की। देश जोड़ने...सब आ रहे हैं साथ: कांग्रेस


कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा ,“30 जनवरी को सभी 23 विपक्षी पार्टियों का एक सम्मेलन होगा और वो अंतिम समारोह होगा। हमारे अंदर आज भी वही जोश है जो 7 सिंतबर 2022 को था जब हमने कन्याकुमारी से शुरुआत की थी|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।