रामबन: Bharat Jodo Yatra Day 133: 'भारत जोड़ो यात्रा' के 133वें दिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में जम्मू-कश्मीर के रामबन के NH-44 बनिहाल रेलवे स्टेशन से शुरू हुई 'यात्रा' अचानक रोकनी पड़ी| यह यात्रा रामबन के बनिहाल से अनंतनाग तक जानी थी लेकिन 'सुरक्षा व्यवस्था' न होने के कारण अनंतनाग से पहले बनिहाल में 'यात्रा' को रोकनी पड़ी| कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि कश्मीर में राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' से अचानक सुरक्षा हटा ली गई है|
कांग्रेस ने Police arrangements collapsed का वीडियो ट्वीट किया ,“ सुरक्षा की इतनी बड़ी चूक यात्रा के 133 दिनों में नहीं हुई। रस्से कांग्रेस के कार्यकर्ता खींच रहे हैं, कहां है जम्मू कश्मीर की पुलिस? जम्मू कश्मीर में केंद्र का शासन है, इस चूक की ज़िम्मेदारी किसकी? आख़िर राहुल गांधी की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई?
राहुल गांधी ने एक संक्षिप्त प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि आज यात्रा के दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो गई। टनल से निकलने के बाद पुलिसकर्मी नहीं दिखे। मेरे सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि हम और नहीं चल सकते। मुझे अपनी यात्रा रोकनी पड़ी बाकी लोग यात्रा कर रहे थे। भीड़ को काबू करना प्रशासन की जिम्मेदारी है|
आज बड़ी संख्या में लोग यात्रा में आए थे। पर एकाएक पुलिस व्यवस्था पूरी तरह ठप्प हो गयी। मेरे सुरक्षाकर्मी मेरे आगे पैदल चलने के ख़िलाफ़ थे। उनकी बात सुनकर मुझे अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी। आशा करता हूं कि कल और परसों यात्रा के लिए उचित सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी:Rahul Gandhi
राहुल गांधी की यात्रा को सुनियोजित तरीके से रोकने की कोशिश की जा रही है: अधीर रंजन चौधरी
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा ,“राहुल जी की यात्रा में सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी थी? PM मोदी जब पंजाब गए थे तब वे गाड़ी में बैठे थे और कुछ लोगों ने नारेबाज़ी की थी। उस समय महाभारत हो गई थी तो आज PM चुप क्यों हैं? राहुल गांधी की यात्रा को सुनियोजित तरीके से रोकने की कोशिश की जा रही है|
सुरक्षा चूक प्रशासन के अनुचित और अप्रस्तुत रवैये का संकेत...
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा ,“जम्मू-कश्मीर प्रशासन राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रहा है। सुरक्षा चूक केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के अनुचित और अप्रस्तुत रवैये का संकेत देती है|
यह एक गंभीर चूक है..
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा ,“यहां संबंधित एजेंसियों ने सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया है। पिछले 15 मिनट से यहां भारत जोड़ो यात्रा के साथ कोई सुरक्षा अधिकारी नहीं है। यह एक गंभीर चूक है। राहुल गांधी और अन्य यात्री बिना किसी सुरक्षा के नहीं चल सकते|
“राजनीति अपनी जगह है पर खिलवाड़ करके सरकार ने अपने निम्नतम से भी निम्नतम स्तर का प्रदर्शन किया..
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा ,“राजनीति अपनी जगह है पर कश्मीर घाटी में @RahulGandhi की सुरक्षा से खिलवाड़ करके सरकार ने अपने निम्नतम से भी निम्नतम स्तर का प्रदर्शन किया है। भारत पहले ही इन्दिरा गांधी जी और राजीव गांधी जी को खो चुका है, किसी भी सरकार या प्रशासन को ऐसे मामलों पर राजनीति करने से बाज आना चाहिए।
....उल्लंघन के लिए जवाबदेही तय करनी होगी
कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने कश्मीर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में गंभीर सुरक्षा चूक पर चिंता जताई। आनंद शर्मा ने कहा ,“ राहुल गांधी, अन्य नेताओं और यात्रा को पुख्ता सुरक्षा प्रदान करना सुरक्षा एजेंसियों और जम्मू-कश्मीर प्रशासन का कर्तव्य है। उल्लंघन के लिए जवाबदेही तय करनी होगी।