मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

Bharat Jodo Yatra Day 2: भाजपा की 'विभाजन की राजनीति' के खिलाफ लोगों को एकजुट करने के लिए है भारत जोड़ो यात्रा- INC

कन्याकुमारी: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार सुबह कई वरिष्ठ नेताओं के साथ 'भारत जोड़ो' यात्रा की विधिवत शुरुआत की| कांग्रेस की 'भारत जोड़ो' ' यात्रा का गुरुवार को दूसरा दिन है। कां…

Bharat Jodo Yatra Day 2: भाजपा की 'विभाजन की राजनीति' के खिलाफ लोगों को एकजुट करने के लिए है भारत जोड़ो यात्रा- INC
Bharat Jodo Yatra Day 2: भाजपा की 'विभाजन की राजनीति' के खिलाफ लोगों को एकजुट करने के लिए है भारत जोड़ो यात्रा- INC | फ़ोटो: TVL News

कन्याकुमारी: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार सुबह कई वरिष्ठ नेताओं के साथ 'भारत जोड़ो' यात्रा की विधिवत शुरुआत की| कांग्रेस की 'भारत जोड़ो' ' यात्रा का गुरुवार को दूसरा दिन है।  कांग्रेस नेताओं ने तमिलनाडु के अगस्तीस्वरम से पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत की। पार्टी सांसद राहुल गांधी, वरिष्ठ नेता और सांसद पी. चिदंबरम, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अन्य ने कन्याकुमारी के अगस्तीस्वरम में पदयात्रा शुरु की हैं।



कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान आज कन्याकुमारी में NEET की दिवंगत छात्रा अनीता के पिता टी षणमुगम और भाई मणिरत्नम से मुलाकात की। अनीता की सितंबर 2017 में आत्महत्या से मृत्यु हो गई थी।



राहुल गांधी ने बुधवार को 3,570 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की। तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा 12 राज्यों को कवर करेगी। यात्रा के पहले दिन राहुल गांधी के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए. उन्होंने कन्याकुमारी में गांधी मंडपमा से यात्रा की शुरुआत की थी।



हाथ में तिरंगा लिए, उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का एक बयान पढ़ा जिसमें कहा गया था कि उन्हें यात्रा शुरू करने के दौरान पार्टी के सदस्यों और समर्थकों में शामिल होने में असमर्थता पर खेद है। बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक की 'भारत जोड़ो यात्रा' को 'भारतीय राजनीति का परिवर्तनकारी क्षण' करार दिया। साथ ही इसे लॉन्च करने में असमर्थता पर खेद व्यक्त किया।



अपने भाषण में, राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला और कहा, "राष्ट्रीय ध्वज इस देश में रहने वाले हर एक व्यक्ति के धर्म और भाषा का प्रतिनिधित्व करता है। वे (भाजपा और आरएसएस) सोचते हैं कि यह ध्वज उनकी निजी संपत्ति है।"उन्होंने आगे कहा कि भारत जोड़ी यात्रा भारत के लोगों को सुनने के लिए बनाई गई है। राहुल गांधी ने कहा, "हम आरएसएस और बीजेपी की तरह भारत के लोगों की आवाज को कुचलना नहीं चाहते हैं।"



गुरुवार को कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा,''हमने आज कन्याकुमारी से यात्रा शुरू की है। यात्रा 3,570 किमी लंबी है, पिछले 1 घंटे में हमने लगभग 4.5 किमी की दूरी तय की है। यात्रा भाजपा की विभाजन की राजनीति के खिलाफ लोगों को एकजुट करने के लिए है। यह यात्रा पार्टी को भी मजबूत करेगी|





Day 2 of Congress’ Bharat Jodo Yatra



यात्रा की शरूआत शानदार हुई है, पूरे देश से लोग यहां आए हैं, लोगों में काफी उत्साह है। भाईचारे और एकता के लिए यह यात्रा की जा रही है। वे (BJP) बौखला गए हैं इसलिए कभी पाकिस्तान की बात करते हैं....कभी यात्रा की बात करते हैं: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत




देश के भविष्य की बुनियाद यही हैं  आने वाले कल की शुरुआत यही हैं… एक तेरा कदम, एक मेरा कदम, मिल जाए तो जुड़ जाए अपना वतन: राहुल गांधी, कांग्रेस


Image



आज देश को एकजुट और अखंडित रखने की जरूरत है। भाजपा देश में जहर घोल रही है, लेकिन कांग्रेस का इतिहास रहा है कि हमने देश के हित को दल के हित से ऊपर रखा है, देश को एक रखा है: शक्ति सिंह गोहिल, कांग्रेस



हमारे सभी पदयात्री, प्रवासी यात्री, प्रदेश यात्री तिरंगा लेकर चल रहे हैं। जिस तरह गांव-गांव में घंटों खड़े होकर इंतजार कर स्वागत कर रहे हैं, यह लम्हा अभिभूत करने वाला है: लालजी देसाई, कांग्रेस



यह तिरंगा देश में रहने वाले हर व्यक्ति का प्रतिनिधित्व करता है, यह तिरंगा देश में रहने वाले हर व्यक्ति के धर्म और भाषा का प्रतिनिधित्व करता है, यह तिरंगा देश के हर राज्य का प्रतिनिधित्व करता है: राहुल गांधी, कांग्रेस



आज लगभग 12 कि.मी. की यात्रा के दौरान जो उत्साह सड़कों पर था, जो लोग सड़कों पर निकलकर हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे थे। उससे स्पष्ट है कि भारत जोड़ो के लिए देश तैयार है: सुप्रिया श्रीनेत, कांग्रेस



एकजुट होकर हमने आजादी हासिल की, एकजुटता के दम पर हमने कई मुश्किलें पार की, मुकाम हासिल किए हैं। एक बार फिर हम देश में बढ़ रहे ???फरत और भेदभाव को 'भारत जोड़ो यात्रा' के माध्यम से खत्म करेंगे: कांग्रेस



आज यात्रा तकरीबन 12 कि.मी. चल चुकी है, राहुल जी के साथ हजारों-हजार कांग्रेस के सिपाहियों की भीड़ चल रही है, भारत जोड़ो यात्रा में एक उत्सव सा माहौल बन चुका है: इमरान प्रतापगढ़ी, कांग्रेस




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।