मांड्या:Bharat Jodo Yatra Day 29: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार को कर्नाटक के मांड्या जिले में 'भारत जोड़ो यात्रा' में राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं के साथ शामिल हुईं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के 29वें दिन की शुरुआत मांड्या ज़िले के बेल्लार से की। इसके बाद कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। वह पहली बार ‘भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुईं|
मांड्या में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि,''कर्नाटक में शायद हिंदुस्तान की सबसे भ्रष्ट सरकार है। यह हर चीज़ में 40 प्रतिशत कमीशन लेती है। कर्नाटक के ठेकेदारों ने प्रधानमंत्री को इसको लेकर चिट्ठी लिखी लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। इस यात्रा का लक्ष्य इन मुद्दों के लिए लड़ने का है|
कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी. के. शिवकुमार ने कहा कि,''हमें गर्व है कि वह (कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी) यहां आई हैं और हमारे साथ चलेंगी। कर्नाटक में कांग्रेस वापसी कर रही है और भारतीय जनता पार्टी की दुकान बंद होने वाली है|
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि,'भाजपा निर्मित महंगाई, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार और देश को तोड़ने का जो काम चल रहा है उसके ख़िलाफ़ सोनिया गांधी आज खुद जंग का एलान करेंगी। राहुल गांधी सिद्धांत और इस देश के गरीब, नौजवानों के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ रहे हैं|
राहुल गांधी के नेतृत्व में 'भारत जोड़ो यात्रा' कन्याकुमारी से कश्मीर तक अपने 3,500 किलोमीटर लंबे मार्च में 12 राज्यों को कवर करेगी। यात्रा 30 सितंबर को चामराजनगर जिले के गुंडलुपेट से होते हुए अपने कर्नाटक चरण में प्रवेश की थी|
कोई असर नहीं होगा: सोनिया गांधी के 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होने पर बोम्मई
कर्नाटक के मांड्या ज़िले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होने पर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि,,''पार्टी के सभी नेता अपनी पार्टी के लिए काम करते हैं। जहां तक हमारा सवाल है, इसका कोई असर नहीं होगा|