मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मुरादाबाद: न्यायालय और पुलिस विभाग की वेबसाइट में सेंधमारी कर चालान की रकम को कम व डिलीट करने वाले गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की मझोला थाना पुलिस ने वाहनों के ई-चालान को अवैध तरीके से यूजर ID और पासवर्ड प्राप्त कर चालान की रकम को कम कर व डिलीट करने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्ता…

मुरादाबाद: न्यायालय और पुलिस विभाग की वेबसाइट में सेंधमारी कर चालान की रकम को कम व डिलीट करने वाले गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश
मुरादाबाद: न्यायालय और पुलिस विभाग की वेबसाइट में सेंधमारी कर चालान की रकम को कम व डिलीट करने वाले गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश | फ़ोटो: TVL News

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की मझोला थाना पुलिस ने  वाहनों के ई-चालान को अवैध तरीके से यूजर ID और पासवर्ड प्राप्त कर चालान की रकम को कम कर व डिलीट करने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है|  ये लोग पुलिस विभाग और न्यायालय की वेबसाइट में सेंधमारी करके वाहनों के चालान को डिलीट कर देता था, या फिर चालान की रकम को घटाकर कम कर देते थे। गिरफ्तार लोगों के पास से 1 लेपटाप, 2 LCD, 02 CPU, 05 प्रिन्टर, 01 की-बोर्ड, 01 मोहर बनाने की मशीन, 06 QR CODE, 01 नोटबुक रजिस्टर, 01 पलास्टिक के डिब्बे मे 15 कूटरचित मोहरे व 01 पेनड्राईव, 04 भुगतान रशीद छायाप्रति न्यायालय सीजेएम, 03 मोबाईल, 08 बैंक चैकबुक, 09 बैंक पासबुक, 09 बैक डेबिट/क्रेडिट कार्ड बरामद हुए है।



पकड़े गए अभियुक्तों के नाम शान-ए-आलम पुत्र रमजानी हुसैन निवासी ग्राम व पोस्ट मैनाठेर निकट जामा मस्जिद और जावेद पुत्र नजारूल हसन निवासी असतपुर थाना मैनाठेर हैं।



अभियुक्त शाने आलम आनलाईन ई-चालान जमा करने का कार्य करता था तथा अन्य जनपदों मे जाकर भी जनपद मुरादाबाद के लोगों का चालान जमा कराता था। ई-चालान जमा कराने की प्रकिया से पूरी तरह वाकिफ हो गया था। एक बार चालान जमा कराने कुशीनगर गया था जहाँ पर चालान जमा करने वाले कर्मचारी के द्वारा इसके सामने ही आई-डी खोली गयी ओर आराम आराम से पासवर्ड डाला गया जिसको इसने देख लिया। इसके बाद इसने अपने कम्प्युटर पर वही आई-डी खोली तो खुल गई। इसके बाद इस कार्य को सीख गया और प्रकिया को अच्छी तरह से समझ कर पुलिस विभाग और न्यायालय की आई-डी को लागिन करके चलाने लगा। जिसमे इसके द्वारा इन्वेशटिगेशन के द्वारा चालान की धनराशि को कम करके एंव डिलीट करके अवैध तरीके से धन अर्जित किया जाने लगा। 



पिछले 4-5 महिने से लाँगिन करते समय रजिस्ट्रड मोबाईल न0 पर OTP का प्रावधान कर एक सुरक्षा प्रकिया का समावेश किया गया। अभियुक्त शान-ए-आलम ने बडी चालाकी से अपना एक न0 एक जनपद की आई-डी के साथ लगा दिया। जिससे आई-डी खोलेने पर OTP इस न0 पर प्राप्त होती थी और ये पूरी साईट को खोलने मे सफल रहता था और किसी भी जनपद की पुलिस व न्यायालय के ई-चालान की धनराशि को कम करने या चालान डिलिट कर गैंग बनाकर अवैध धन अर्जित करता था।

 


मुरादाबाद के SSP हेमंत कुटियाल ने बताया कि ,''2 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। इनके द्वारा ट्रेफिक के ई-चालान को कम किया जा रहा था। इनके पास से लैपटॉप, कंप्यूटर, LCD, 13 मोहरें बरामद की गई हैं। आरोपियों ने इसी दौरान यातायात पुलिस और न्यायालय की आईडी हैक कर ली थी| ये लोग करीब 15 लाख रुपये की हेराफेरी ई-चालान सिस्टम में कर चुके हैं। 3 (अभिकुमार लाल मिश्रा , दीपक राज और अहमद रजा ) लोग अभी फरार हैं। मामले में FIR दर्ज़ कर कार्रवाई जारी है|



गिरफ्तार अभियुक्त :

1- शान-ए-आलम पुत्र रमजानी हुसैन नि0 ग्राम व पोस्ट मैनाठेर निकट जामा मस्जिद थाना मैनाठेर जपनद मुरादाबाद 

2- जावेद पुत्र नजारूल हसन नि0 ग्राम असतपुर थाना मैनाठेर जनपद मुरादाबाद 



वाँछित अभियुक्तगण का नाम व पता: 

1- अभिकुमार लाल मिश्रा उर्फ आर्य कुमार मिश्रा पुत्र नामालूम नि0 हाल तैनाती आर0टी0ओ0 कार्यालय अयोध्या। 

2- अहमद रजा पुत्र साजिद नि0 डिंगरपुर थाना मैनाठेर.मुरादाबाद। 

3- दीपक राज पुत्र नामालूम नि0 कानपुर,कानपुर।



बरामदगी का विवरण:01 लेपटाप, 02 LCD, 02 CPU, 05 प्रिन्टर, 01 की-बोर्ड, 01 मोहर बनाने की मशीन, 06 QR CODE, 01 नोटबुक रजिस्टर. 01 पलास्टिक के डिब्बे मे 15 कूटरचित मोहरे व 01 पेनड्राईव, 04 भुगतान रशीद छायाप्रति न्यायालय सीजेएम, 03 मोबाईल फोन, 08 बैंक चैकबुक, 09 बैंक पासबुक, 09 बैक डेबिट/क्रेडिट कार्ड। 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।